झालावाड़ में पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा! उप प्रधान चुनाव में प्रदर्शनकारियों पर लाठियों का कहर, देखिए Video
झालावाड़ : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के चलते प्रदेश में जगह-जगह हंगामा और बवाल की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस बीच झालावाड़ के सुनेल-पिड़ावा पंचायत समिति में शनिवार को पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। इस दौरान हुए हंगामा में हालात बिगड़ते देखकर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इससे मौके पर अफरी-तफरी का माहौल हो गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आए हैं।
झालावाड़ में पुलिस का लाठी चार्ज pic.twitter.com/JeZ4fJHWwG
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) November 28, 2026
यह भी पढ़ें : जहाजपुर विधायक ने एसपी के साथ की गाली गलौज! एसपी ने पलटकर कहा, सभ्यता से बात करिए, हड़कंप मचा
बैरिकेड्स तोड़कर मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास
जानकारी के अनुसार सुनेल पिड़ावा पंचायत समिति में शनिवार को उप प्रधान चुनाव के लिए प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों को मतदान करने से रोका जा रहा है। इस घटना पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बेरिकेड्स तोड़कर मतदान केंद्र में जबरन घुसने का प्रयास किया। इस पर स्थिति बिगड़तेे देखकर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिससे वहां मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई।
यह भी पढ़ें : सीकर में पुलिस और वकीलों के बीच आर-पार! कोर्ट में पुलिसकर्मी को धक्के मारकर भगाया, देखिए Video
पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर प्रदर्शनकारियों को पीटा
इस घटना को लेकर पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और बेरिकेड्स तोड़कर मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास करने लगे। जब स्थिति बिगड़ी तो पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां भांजती नजर आई। पुलिस के इस रूप को देखकर मौके पर जमा भीड़ तीतर बीतर हो गई। इधर, घटना के बाद एतिहात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस बल गया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पिड़ावा रोड पर दुकाने बंद करवा दी गई। मौके पर बड़ी मात्रा में पुलिस मौजूद है, जो स्थिति पर नियंत्रण कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक : मालपुरा में कांग्रेसियों पर चली लाठियां! प्रधान चुनाव में हुआ जमकर बवाल, देखिए Video
मालपुरा में भी हुआ था ऐसा ही विवाद
बता दें कि इससे पहले टोंक जिले के मालपुरा में शुक्रवार को प्रधान चुनाव के दौरान भी कुछ ऐसा ही बवाल देखने को मिला, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया। साथ ही बेरिकेड्स तोड़कर घुसने का प्रयास किया। इसके जवाब में पुलिस ने वहां भी लाठियां चलाई। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता के सिर फूट गया।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
