घूसखोर AEN ने ब्लैकमेल किया! एसीबी ने शिकंजे में दबोच लिया

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में एसीबी टीम ने घूसखोर बिजली विभाग के सहायक अभियंता (AEN) और उसके दलाल को 20000 की रिश्वत के साथ दबोच लिया है। एईएन पीड़ित को वीसीआर भरने की धमकी देकर 25000 मांग रहा था। इस मामले में बाद में सौदा 20000 में तय हुआ। बाद में पीड़ित की शिकायत पर जांच करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर सहायक अभियंता और दलाल को रिश्वत की राशि के साथ दबोच लिया। एसीबी की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हडकम्प मच गया है।
यह भी पढ़ें : शादी में खूनी तांडव! दुल्हन के पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या
वीसीआर भरने के नाम पर ब्लैकमेल किया
टोंक एसीबी की ओर से यह कार्रवाई सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर और उसके दलाल मोहम्मद शाजिम के खिलाफ की गई। इस दौरान टोंक एसीबी एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि इस मामले में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि गत 4 जून को विद्युत विभाग की टीम उसके घर आई और उसके घर का मीटर खोलकर ले गई। बाद में पीड़ित ने जब सहायक अभियंता से संपर्क किया, तो नवनीत सिंह गुर्जर ने वीसीआर भरने और घर का मीटर वापस लौटाने की एवज में 25000 की रिश्वत मांगी। इस पर परिवादी ने आरोपी से गुजारिश कर पर 20000 में सौदा तय किया।
यह भी पढ़ें : पुलिस पर भड़का युवक! फिर युवक को गाड़ी में उठाकर डाल दिया
घूसखोरी AEN को यूं दबोचा एसीबी ने
इस दौरान पीड़ित ने मामले को लेकर एसीबी में शिकायत की। इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रैप करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार पीड़ित सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचा, जहां उसने नवनीत सिंह गुर्जर को रिश्वत की राशि देने का प्रयास किया, तो उसने अपने सहयोगी दलाल और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद शाजिम को यह राशि देने के लिए कहा। इस पर जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत की राशि आरोपियों को सौंपी, उसके बाद एसीबी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी AEN और दलाल को दबोच लिया। एसीबी ने रिश्वत की राशि पेंट के पीछे की दाहिनी जेब से बरामद की। इधर, एसीबी की कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं गिरफ्तार किए गए AEN और दलाल से एसीबी पूछताछ करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : टोंक में फिर खूनी संघर्ष! बीजेपी कार्यकर्ता पर निर्ममता से हमला
शादी में खूनी तांडव! दुल्हन के पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









