करोड़ों का सट्टा पकड़ा! टोंक डीएसटी पुलिस ने धमाका किया
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में जिला स्पेशल टीम यानी डीएसटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सदर थाना पुलिस के साथ मिलकर एक फार्म हाउस पर दबिश देकर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन सट्टा का खुलासा किया है। यह सट्टा आईपीएल मैच पर लगाया जा रहा था। इसके तहत पुलिस ने लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एक डायरी बरामद की। जिसमें करीब 1 करोड रुपए से अधिक का हिसाब लिखा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा
पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा पकड़ 3 जनों को गिरफ्तार किया
जिला स्पेशल टीम यानी डीएसटी पुलिस ने यह हैरान करने वाली बड़ी कार्रवाई बीती देर रात टोंक सदर थाना क्षेत्र में की, जहां नेशनल हाईवे पर एक फार्म हाउस पर मुखबिर की सूचना के बाद टीमों ने दबिश दी। इस दबिश में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया।इनमें आदर्श नगर जयपुर निवासी वाकुल उर्फ बिन्नी पुत्र प्रकाश, वैशाली नगर जयपुर निवासी अमित पुत्र हीरालाल और फार्म हाउस मालिक टोंक निवासी भागचंद गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : लाठी डंडे चले और पथराव! रंजिश के चलते जमकर संघर्ष, वीडियो वायरल
करोड़ों रुपए का हिसाब किताब और उपकरण जब्त
टोंक जिला पुलिस टीम यानी डीएसटी पुलिस की यह कार्रवाई प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मौके से एक लैपटॉप, एक टैबलेट, 9 मोबाइल फोन, एक एलइडी टीवी, जियो वाई-फाई सिस्टम और एक कार जब्त की। इसके अलावा एक डायरी भी बरामद हुई। इसमें आईपीएल मैच क्रिकेट के सट्टे के हिसाब किताब थे, जिसे करीब 1 करोड रुपए से अधिक के लेनदेन का मामला सामने आया है। इधर, डीएसटी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्रिकेट सटोरियों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें : 1 रुपए के विवाद पर छात्र से बर्बरता! हनुमानगढ में हैरान करने वाली घटना
मां का दूध पिया तो गिरफ्तार कर बताओ! पूर्व मंत्री ने किसको दी चुनौती

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






