उदयपुर के होटल में 3 थाईलैंड की महिलाएं डिटेन, होटल में हो रहा था गन्दा काम
उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैद्य दस्तावेजों के होटल में रुकी तीन विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि यह महिला किसी अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है। हालांकि होटल मालिक ने इसकी पुष्टि कर दी है। उदयपुर एसपी डॉ अमृता दुल्हन के निर्देश पर पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई उदयपुर के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक को होटल में की गई।
यह भी पढ़ें : रितु बराला केस : आखिर 40 घंटे बाद कांग्रेस का धरना खत्म, जानिए जीरो FIR को लेकर क्या हुआ फैसला
तीन विदेशी महिलाओं को डिटेन किया
उदयपुर एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उदयपुर पुलिस और सीआईडी की टीम ने यह संयुक्त कार्रवाई की।सीआईडी की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट को गोवर्धन विलास क्षेत्र के होटल सिटी प्राइड में तीन थाईलैंड मूल की महिलाओं के अवैध रूप से ठहरने और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली। इस पर होटल में संयुक्त तौर पर छापा मारा गया, जहां इन तीनों महिलाओं को डिटेन कर लिया है।
यह भी पढ़ें : धौलपुर में खेत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के मिले शव, चाचा और दो भतीजे शामिल
वीजा खत्म होने के बाद भी रह रही थी महिलाएं
पुलिस ने तीनों महिलाओं से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि उनका पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद वह अवैध तौर पर उदयपुर में रह रही थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल संचालक ने स्पा में कबूल किया है कि वह विदेशी महिलाओं से स्पा का काम करवा रहा था। पुलिस को कार्रवाई के दौरान होटल नंबर 102, 103, 104 और 109 की तलाशी लेने पर यह तीनों महिलाएं मिली।
यह भी पढ़ें : जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस का लाठीचार्ज, पत्रकार भी बने शिकार, कमिश्नरेट में फिर रात गुजारी नेताओं ने
होटल मालिक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
एडिशनल एसपी डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि होटल मालिक ने अवैध तौर पर महिलाओं को ठहरा रखा था। उन्होंने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के विदेशी नागरिकों को ठहरना और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होना देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। इसके चलते होटल मालिक पर भी इमीग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट 2025 की धारा 7(2) एवं धारा 29 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने में यह टीम शामिल
इधर, पुलिस की इस कार्रवाई से होटल मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई में सीआईडी की पुलिस निरीक्षक अनीता शर्मा, अरविंद कुमार सालवी, धर्मेंद्र कुमार, नरेश चौबीसा और याग्नेश कुमार शामिल थे। इसके अलावा गोवर्धन विलास थाना पुलिस से थाना अधिकारी सुनील चरण, अर्जुन लाल, धर्मवीर सिंह, अंकित सिंह ने भी सहयोग दिया।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






