अशोक गहलोत का ‘इंतजार शास्त्र’! क्या छिपा है बड़ा राज, जानिए सरकार के खिलाफ बड़ा खुलासा!
जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन दिनों अपने कैंपेन ‘इंतजार शास्त्र’ कैंपेन को लेकर बीजेपी की सियासत में हड़कंप मचा रखा है। लगातार अशोक गहलोत भजनलाल सरकार को घेरते हुए इंतजार शास्त्र के नाम पर सियासी हमले कर रहे हैं। इस बीच अशोक गहलोत का फिर से सोशल मीडिया अकाउंट पर इंतजार शास्त्र चैप्टर 5 के नाम से तीखा हमला देखने को मिला है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास के नजदीक विकास कार्यों की हो रही उपेक्षा को लेकर तंज कसा है।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में फिर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियों ने मोबाइल खंगाला तो मिले खतरनाक मंसूबे, जानिए
आखिर अशोक गहलोत का क्या है, इंतजार शास्त्र चैप्टर- 5
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों अपने बयानों में भजनलाल सरकार को लगातार खेल रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने एक नया कैंपेन चलाया है। इसके चलते उन्होंने इसका नाम इंतजार शास्त्र रखा है। इसको लेकर अशोक गहलोत लगातार सोशल मीडिया और मीडिया में अपने बयानों में इंतजार शास्त्र के विभिन्न चेप्टरों को लेकर निशान साध रहे हैं। शुक्रवार को भी गहलोत ने इंतजार शास्त्र चैप्टर 5 हवाला देते हुए हमला किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘मुख्यमंत्री आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर जब विकास की स्थिति यह है, तो शेष राजस्थान का क्या हाल होगा? गहलोत ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने अचानक बुलाई सर्वदलीय बैठक! प्रदेश में ईंधन की स्थिति का यह खोला पूरा राज
बीजेपी सरकार के कारण बना ‘एक्सीडेंट जॉन’
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री आवास के समीप ही विकास की अपेक्षा की जा रही है। ऐसे में राजस्थान की क्या स्थिति होगी? इसका अंदाजा लगाए जा सकता है। उन्होंने आगे लिखा कि आज बात जयपुर के सिविल लाइंस आरओबी की है। हमारी सरकार ने 2021 में जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू किया था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2026 आ गया पर भाजपा सरकार की सुस्ती और राजनीतिक द्वेषता के कारण यह प्रोजेक्ट अब एक्सीडेंट जॉन बन चुका है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या जनता की सुविधा से ऊपर राजनीति है, जवाब दे सरकार।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा दुनिया की सबसे पवित्र जाति वाल्मिकी समाज! जानिए क्यों कहा ऐसा?
इंतजार शास्त्र चैप्टर – 4 में भी सरकार को घेरा था
इससे पहले भी अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर इंतजार शास्त्र चैप्टर 4 का हवाला देते हुए भी सरकार पर 86 हमले किए। इसमें उन्होंने लिखा कि “क्या कोई भी संवेदनशील सरकार अस्पतालों के निर्माण पर रोक लगाती है?” जयपुर के चारों कोनों पर प्रस्तावित 4 सैटेलाइट अस्पतालों का काम अटकाकर एवं बन्द कर भाजपा सरकार ने जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया है। आगरा और दिल्ली रोड (कानोता-अचरोल) के अस्पतालों को रद्द करना बेहद शर्मनाक है। दुर्घटना के ‘गोल्डन ऑवर’ में मिलने वाले इलाज पर ब्रेक लगाकर सरकार जनता की जान जोखिम में क्यों डाल रही है?
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने दी बड़ी चेतावनी, अब सीएम भजनलाल को होगा नुकसान, जानिए क्या
सायरन की गूंज हुई तो थर्रा गए लोग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या बड़े संकट की आहट!

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
