सायरन की गूंज हुई तो थर्रा गए लोग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या बड़े संकट की आहट!
जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में अचानक शुक्रवार को हड़कंप मच गया। इस लोग हैरान हो गए।दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद अचानक फिर से भारत पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर सायरन की आवाज गूंज सुनाई दी गई। इस दौरान एक साथ 11 स्थानों पर डिजिटल सायरन बजे। जिसको सुनते ही लोगों में अफरा तफरी फैल गई, लेकिन बाद में जब लोगों को जानकारी लगी कि यह एक रूटीन टेक्निकल मॉक ड्रिल है। जो आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक अभ्यास है। इस जानकारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने अचानक बुलाई सर्वदलीय बैठक! प्रदेश में ईंधन की स्थिति का यह खोला पूरा राज
अचानक गूंज गया सायरन, हैरान रह हुए लोग
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को देखते हुए शुक्रवार सुबह 11 बजे 11 स्थानों पर डिजिटल सायरन सिस्टम बजाए गए। सभी सायरन मोबाइल ऐप से ऑपरेट है। इस सिस्टम को 14 लाख 50 हजार की लागत से तैयार किया गया है। यह सायरन सिस्टम पूरी तरह से हाई-टेक है। नगर परिषद की इलेक्ट्रिक विंग ने इसे GSM तकनीक पर आधारित बनाया है, जिसमें सिम कार्ड का उपयोग किया गया है। यह सिस्टम हर समय ऑनलाइन रहता है और इसे एक विशेष मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है। आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से बस एक क्लिक करते ही शहर के सभी 11 सायरन एक साथ बज उठेंगे।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा दुनिया की सबसे पवित्र जाति वाल्मिकी समाज! जानिए क्यों कहा ऐसा?
हाई-टेक बनाने के लिए किया यह अभ्यास
इस दौरान शुक्रवार को टेस्टिंग के दौरान 11 बजे 11 सायरन लगातार 5 मिनट तक बजे। इस दौरान कई लोग हैरान रह गए। बाद में जिला प्रशासन ने सायरन को लेकर सूचना दी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। नगर परिषद के आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा ने बताया कि प्रशासन ने शहर के ऐसे 11 व्यस्त और प्रमुख पॉइंट चुने हैं, जहां से आवाज पूरे शहर में सुनी जा सके। इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य आगजनी, प्राकृतिक आपदा या किसी भी इमरजेंसी में कम से कम समय में जनता को अलर्ट करना है। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक हाई-टेक बनाने के लिए ये अभ्यास कर रहा है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने दिखाया गुस्सा, अब छात्रा की हो रही है आलोचना, जानिए क्यों

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






