अशोक गहलोत ने राजस्थान में सचिन पायलट के लिए खींची सियासी रेखा! गहलोत के बयान से कांग्रेस में हड़कंप

अशोक गहलोत ने राजस्थान में सचिन पायलट के लिए खींची सियासी रेखा! गहलोत के बयान से कांग्रेस में हड़कंप
Spread the love
Published: Fri, 27 Nov 2026 04:11 PM IST  |  Last Updated: Fri, 27 Nov 2026 04:21 PM IST

जयपुर : राजस्थान कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के चलते हमेशा सियासी हलचल रहती हैं। इस बीच गहलोत का एक बयान फिर से चर्चा में है, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यूपी को लेकर किए गए सचिन पायलट से बात करने की नसीहत दे डाली। गहलोत का यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा है। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या गहलोत ने अपने इस बयान के माध्यम से राजस्थान में पायलट के लिए लकीर खींचने की कोशिश की है?

यह भी पढ़ें : नैनवां में विधायक अशोक चांदना का दबंग अंदाज, CI को कहा- कौन है तू, बेरिकेड्स को झटककर हटा दिया, देखिए Video

यूपी के लिए बात करनी है, तो सचिन पायलट से करें

राजधानी जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत का यह बयान सामने आया है। दरअसल, मीडिया ने जब यूपी में समाजवादी पार्टी को लेकर सवाल किया तो इस सवाल से पल्ला झाड़ने हुए गहलोत ने कहा कि ‘मैं जयपुर का कार्यकर्ता हूं राजस्थान का हूं, जोधपुर का हूं और प्रदेश का सेवक हूं। ऐसे में यदि आपको यूपी की बात करनी है, तो सचिन पायलट जैसे पार्टी के नेताओं से कीजिए। गहलोत का यह बयान अब सियासी गलियारों की चर्चा में है। इधर, राजनीतिक जानकार गहलोत के इस बयान के मायने को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : टोंक में आशाराम धाकड़ बने उप जिला प्रमुख, कांग्रेस को फिर मिला RLP का साथ! जानिए कौन है आशाराम

क्या राजस्थान में पायलट के लिए खींच दी रेखा

गहलोत के इस बयान को सियासत में बड़ा संदेश माना जा रहा है। इसको लेकर राजनीतिक जानकार लोगों की माने, तो इस बयान के माध्यम से गहलोत ने राजस्थान में सचिन पायलट के लिए एक तरह से रेखा खींचने का प्रयास किया है। उन्होंने इस टिप्पणी के माध्यम से राजस्थान में अपना एकाधिकार दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने यह कहने का प्रयास किया है कि यदि राजस्थान का कोई मुद्दा है, तो आप मुझे सवाल कीजिए। उन्होंने यूपी जैसे मुद्दे को लेकर सचिन पायलट की तरफ पाले में गेंद डाल दी है। बता दें कि सचिन पायलट वर्तमान में पंजाब का प्रभार संभाल रहे हैं। चर्चा यह है कि इसी के चलते गहलोत राजस्थान में फिर से अपनी सियासत का चौसर जमाने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान BJP में क्या बड़े बदलाव की आहट! पंचायत चुनाव में हार के बाद मदन राठौड़ समेत 5 नेता दिल्ली तलब, जानिए बैठक में क्या हुआ

चौथी बार सीएम को लेकर विवाद चर्चा

बता दे की बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चौथी बार सीएम को लेकर दिया गया बयान अब तक का हलचल मचा रहा है उनकी इस बयान को अब उत्तर प्रदेश के मुद्दे पर सचिन पायलट से बात करने वाले बयान से कनेक्ट किया जा रहा है इसको लेकर राजनीतिक पंडितों ने अपने कयासों से चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। माना जा रहा है कि गहलोत चौथी बार सीएम को लेकर दिए गए इस बयान को अब पुष्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि गहलोत में पिछले दिनों कहा कि यदि पार्टी हाई कमान चाहेगा, तो वह चौथी बार भी सीएम बन जाएंगे।

✍🏻 मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : महादेव मीणा बने देवली के नए प्रधान, जानिए क्या रहा पूरा घटनाक्रम

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live