महादेव मीणा बने देवली के नए प्रधान, जानिए क्या रहा पूरा घटनाक्रम
टोंक : राजस्थान के टोंक में शुक्रवार को देवली पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस के महादेव मीणा निर्वाचित हुए। महादेव मीणा इससे पहले पिछले बोर्ड में उपप्रधान भी रहे हैं। इस चुनाव में महादेव मीणा को 18 वोट मिले। जबकि भाजपा के धर्मराज मीणा को 6 वोट और 1 नोटा को मिले। इधर, परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस में खुशी की लहर फैल गई। निर्वाचन के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित प्रधान महादेव मीणा को प्रमाण पत्र सौपा।
यह भी पढ़ें : नैनवां में विधायक अशोक चांदना का दबंग अंदाज, CI को कहा- कौन है तू, बेरिकेड्स को झटककर हटा दिया, देखिए Video
कांग्रेस का प्रधान बनाना पहले ही तय था
देवली प्रधान के लिए पहले ही कांग्रेस का उम्मीदवार बनना तय था। इस चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। पंचायत समिति चुनाव में बीते दिनों कांग्रेस को 25 में से 15 सीटों पर पहले ही जीत मिल चुकी है। इस स्थिति में कांग्रेस का प्रधान बना पहले से तय था। इधर, महादेव मीणा की निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें : जयपुर में पुलिस की PCR जीप में युवाओं की दारू पार्टी! सोशल मीडिया रील ने मचाया हड़कंप
कौन है महादेव मीणा
देवली प्रधान महादेव मीणा वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। साथ ही पार्टी संगठन में सक्रिय नेता के तौर पर है। उन्हें टोंक सांसद हरीश मीणा के करीबी माना जाता है। प्रधान के लिए टिकट मिलना उनके सांसद से करीबी होना प्लस पॉइंट माना गया। महादेव मीणा इससे पहले वाले पंचायत समिति बोर्ड में भी उपप्रधान के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इधर महादेव मीणा ने निर्वाचित होने के बाद टोंक सांसद हरीश मीणा, पंचायत समिति सदस्यों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
प्रधान ने भी लगाए सांसद के नारे
इधर, निर्वाचन के बाद प्रधान महादेव मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा है कि सांसद हरीश मीणा की मंशा के अनुसार शिक्षा पर उनका विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का भी जल्द निराकरण उनका प्रयास रहेगा। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतेशबाजी की। साथ ही महादेव मीणा के नारे लगाए। समर्थकों ने महादेव मीणा को कंधे पर उठा लिया। इस दौरान महादेव मीणा ने भी सांसद हरीश मीणा को लेकर नारे लगाए। महादेव मीणा की पत्नी ने भी उन्हें माला पहना कर स्वागत किया।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
