देवली : कौन होगा प्रधान महादेव मीणा या रतन लाल हाडा, जानिए किसका पलड़ा भारी
टोंक : राजस्थान के टोंक में शुक्रवार को देवली पंचायत समिति प्रधान के लिए चुनाव हैं। इसको लेकर सियासी हलचल मची हुई है। कांग्रेस की तरफ से पंचायत समिति का प्रधान बनना तय है। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है। देवली पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को 25 में से 15 सीटों पर जीत हासिल हुई। अब नया प्रधान महादेव मीना होगा या रतनलाल हाडा? इसका आज सुबह 11:00 बजे तक फैसला हो जाएगा। इधर, प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
यह भी पढ़ें : टोंक में आशाराम धाकड़ बने उप जिला प्रमुख, कांग्रेस को फिर मिला RLP का साथ! जानिए कौन है आशाराम
सुबह 11:00 बजे तक खुलेंगे पत्ते
देवली पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से कौन अधिकृत उम्मीदवार होगा? अभी तक यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है लेकिन ज्यादा चर्चा महादेव मीना और रतनलाल हाड़ा को लेकर बनी हुई है। दोनों ही उम्मीदवारों को लेकर कई तरह समीकरण करने सामने आ रही है। सुबह 10:00 बजे पंचायत समिति प्रधान चुनाव को लेकर बैठक आयोजित होगी। इधर, 11:00 बजे तक स्पष्ट हो पाएगी। कांग्रेस की तरफ से कौन उम्मीदवार होगा?
यह भी पढ़ें : जयपुर में पुलिस की PCR जीप में युवाओं की दारू पार्टी! सोशल मीडिया रील ने मचाया हड़कंप
प्रधान को लेकर चल रही है जोड़-तोड़
नया प्रधान कौन होगा? इसको लेकर कांग्रेस में जोड़ तोड़ की गणित जोरों पर है। प्रधान की दौड़ में महादेव मीणा और रतनलाल हाडा का नाम सबसे आगे है। चर्चा है कि टोंक जिला प्रमुख की तर्ज पर हो सकता है कि कांग्रेस यहां भी अनुभवी रतनलाल हाड़ा मौका दे। वहीं महादेव मीणा के नाम को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। प्रधान की दौड़ में शामिल दोनों ही नेता पूर्व प्रधान रह चुके हैं, दोनों ने ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व किया है।
प्रशासन ने तैयारी पूरी की
प्रधान चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान चुनाव स्थल पर पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। सुबह 10:00 बजे प्रधान चुनाव को लेकर बैठक होगी। 11:00 बजे आवेदन भरे जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे नाम वापसी का समय होगा। इसके अलावा आवश्यकता होने पर दोपहर तीन से पांच बजे तक मतदान होगा।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
