सड़क पर फूल बेचने वाली महिला के साथ खिंचवाई फोटो, अशोक गहलोत का सादगी भरा अंदाज, देखें Video

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सादगी और आम आदमी से जुड़ाव को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। इस वीडियो में सड़क पर फूल बेचने वाली एक महिला से गहलोत ने काफी देर तक बातचीत की और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। दरअसल यह महिला गाड़ी में बैठे सड़क पर फूल बैच रही थी। गहलोत को देखते ही वह लाल बत्ती पर रूकी उनकी गाड़ी के पास पहुंच गई, जहां उन्हें फूल दिया। वह गहलोत को अचानक अपने सामने देखकर हैरान सी हो गई। बाद मेें महिला के कहने पर गहलोत ने उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। गहलोत का यह अंदाज अब मीडिया पर चर्चा में है।
राजस्थान में गहलोत साहब को ऐसे ही कोई जननायक नहीं कहता है,
उनकी सादगी, और आम जनता का भावनात्मक जुड़ाव ही सबसे बड़ी पुंजी है।@ashokgehlot51 pic.twitter.com/xw279HS2p7— Pappu Ram Mundru Sikar (@PRMundru) November 18, 2026
यह भी पढ़ें : टोंक में चाकूबाजी से तनाव! लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर किया हंगामा, घायल युवक जयपुर रैफर
फूल बेचने वाली महिला के साथ खिंचवाया फोटो
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में अशोक गहलोत जयपुर में अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इस बीच सड़क पर खड़ी एक महिला जो फूल बेच रही थी। वह लाल बत्ती पर जब गहलोत की गाड़ी रुकी, तो महिला दौड़ कर उनके पास पहुंच गई और उन्हें फूल देने लगी। परमा नाम की यह महिला, जो फूल बेचकर अपना गुजारा करती है। उसने कहा कि वह सड़कों पर फूल बेचती है। उसने गहलोत को देखा, तो वह उन्हें फूल देने चली आई। इस दौरान गहलोत ने उसके सिर पर हाथ रखा और कुछ देर तक बात की। बाद में परमा ने अपने साथ सेल्फी लेने के लिए आग्रह किया। इस पर गहलोत के सुरक्षा कर्मी ने महिला का फोन लेकर गहलोत के साथ महिला की फोटो ली। पूर्व मुख्यमंत्री का सादगी का अंदाज अब मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसको लेकर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रही हैं।
अब तक अखबारों व टीवी में ही देखा था, पहली बार आमने सामने देखा पूर्व CM अशोक गहलोत को। रामबाग की लाल बत्ती पर जब गहलोत रुके, तो चाहने वाले आ गए। सुनिए। pic.twitter.com/xWoIMktrjR
— Naresh Sharma (@naresh_jsharma) November 18, 2026
यह भी पढ़ें : खेत में सूखे चारे के बीच नरेश मीणा की तलाश! पुलिस का VIDEO आया, आखिर कहां हैं भगत सिंह सेना प्रमुख?
लोगों ने कहा, 15 साल में पहली बार आमने-सामने देखा है
इसी तरह जयपुर की सड़क पर एक वीडियो और सामने आया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को देखकर कुछ लोग उनकी गाड़ी के पास पहुंच गए, जहां गहलोत को कहते हैं कि साहब आपको 10-15 सालों में पहली बार अपने आमने-सामने देखा है। अब तक आपको टीवी, अखबारों में ही देखा था, लेकिन पहली बार आपको देखने का मौका मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत करने वाले लोगों ने बताया कि वह करौली जिले से हैं और करीब 35 सालों से जयपुर में रह रहे हैं। लोगों ने कहा कि उनकी काफी इच्छा थी कि गहलोत जी से बातचीत हो, आज उनकी इच्छा पूरी हो गई।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



