महिला की पीठ पर बरसाए जमकर कोड़े, भीड़ भी नहीं रोका उसे, देखिएं Video

महिला की पीठ पर बरसाए जमकर कोड़े, भीड़ भी नहीं रोका उसे, देखिएं Video
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा ) : राजस्थान के धौलपुर में भूत प्रेत भगाने के नाम पर अंधविश्वास का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें एक कथित तांत्रिक (भोपा) भूत प्रेत भगाने के बहाने एक बीमार महिला पर बेरहमी से कोड़े बरसाता है और वहां मौजूद लोग उसे रोकने की जगह जयकारे लगा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद धौलपुर पुलिस हरकत में आई और उसने कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : ऐसी लड़कियों से पीछा छुड़वा ले तो अच्छा होगा, कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने क्यों दी सलाह

तांत्रिक ने बीमार महिला पर क्रूरता से कोड़े बरसाए

हैरान कर देने वाला यह वीडियो धौलपुर जिले से बसेडी थाना क्षेत्र के भारली से सामने आया है, जहां एक कथित तांत्रिक ने भूत प्रेत भगाने का दावा करता हैं। इसके चलते एक महिला की तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसे लेकर बंटी नाम के एक तांत्रिक के पास पहुंचे, जहां उसने परिजनों के सामने कहा कि भूत भगाने के लिए कोडे़ मारना पड़ेगा। इस दौरान तांत्रिक ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में बीमार महिला पर जमकर क्रूरता दिखाई और पीठ पर कोड़े बरसाए।

यह भी पढ़ें : मदन दिलावर का बेतूका बयान, हादसे तो होते रहते है…स्कूल हादसे पर यह क्या बोले

भीड़ ने भी रोकने की जगह लगाए जयकारे

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तांत्रिक महिला पर क्रूरता पूर्वक कोड़े बरसा रहा है। इस बीच वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में लोग उसे रोकने की जगह जयकारे लगा रहे हैं। इसका वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा वीडियो बना लिया और इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, यह वीडियो धौलपुर पुलिस के पास पहुंचा, तो हडकंप मच गया। इधर, एसपी के निर्देश पर बसेड़ी थाना पुलिस ने आरोपी बंटी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया, जहां पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस बनी भीषण आग का गोला, रूह कंपा देगी यह तस्वीर

पुलिस की जीप पर चढ़कर लड़के और लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिए Video

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author