रोड़वेज बस में 30 यात्री सवार, अचानक चलती बस में लगी भीषण आग, फिर…

रोड़वेज बस में 30 यात्री सवार, अचानक चलती बस में लगी भीषण आग, फिर…
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। अचानक आग की लपटे देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। इस दौरान बस में आग लगने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक बस में आग लगने से यात्री चीखने और चिल्लाने लगे। इस दौरान लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस में रखा हुआ कई यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया।

यह भी पढे़ं – मेले में बड़े झूले से ऊंचाई से गिर पड़ी महिला, रोंगटे खड़े देगी घटना

चलती रोडवेज बस में अचानक लगी आग

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा राजधानी के चैनपुरा के समीप का बताया गया है, जहां रेलवे क्रॉसिंग के पास यह घटना हुई। इस घटना में बस में 30 यात्री सवार थे। अचानक बस में धुंआ उठने लगा, जिसे देखकर यात्रियों में खलबली मच गई। देखते ही देखते बस में आग की लपेट उठने लगी, तो यात्री चीखने चिल्लाने लगे। इस बीच उन्होंने तत्काल कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन लोगों का सामान बस में रह गया, जो आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। इधर, अचानक हुए हादसे से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढे़ं -डाॅक्टर के मुंह से निकल गई चीख, टाॅयलेट सीट पर फन फैलाए कोबरा दिखा

बस में हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हैभीषण आग

इधर, बस में आग लगने की घटना पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और उन्होंने मिट्टी, पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। इधर, सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां आग बुझाई गई, लेकिन बस का आगे का बड़ा हिस्सा बुरी तरह जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि बस में अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ।

यह भी पढे़ं – भाभी से मिटाना चाहता था हवस, नहीं मानी तो कर दिया खौफनाक कांड

मगरमच्छ को पकड़कर बच्चे की तरह उठाया गोद में, देखिए Video

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!