विधानसभा को तत्काल सीज किया जाएं, टीकाराम जूली ने यह क्या कर डाली मांग
जयपुर : राजस्थान की विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ से मिलकर विधानसभा को सीज करने तक की मांग कर डाली। इस दौरान जूली के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायक राज्यपाल से मिले और उन्होंने इस मामले की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में स्पाई कैमरे के माध्यम से कांग्रेस के विधायकों पर नजर रखी जा रही है।

विधानसभा को सीज कर सर्व दलीय कमेटी से जांच हो
दरअसल, विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान एक्स्ट्रा कैमरे लगाए जाने को लेकर जमकर विवाद हुआ, लेकिन इसको लेकर अभी भी सियासत गरमाई हुई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली गुरुवार को कांग्रेसी विधायकों के साथ कैमरे लगाए जाने के विरोध में राज्यपाल से मिले, जहां उन्होंने मांग की है कि विधानसभा को तत्काल सीज कर दिया जाए और सर्व दलीय कमेटी द्वारा जांच की जाए। इस कमेटी में सभी दलों के सदस्य शामिल हो। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि इस मामले को लेकर हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज को भी शामिल किया जाए।
जरूर पढ़ें -: प्रतापगढ़ में 50 करोड़ रुपए को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा!
राज्यपाल को सौंपे सभी सबूत और तथ्य, जूली का दावा
इधर, राज्यपाल से मामले की शिकायत करने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम ने मीडिया में दावा किया है कि उन्होंने इस मामले को लेकर राज्यपाल को सभी सबूत और तथ्य पेश किए हैं। इस दौरान टीकाराम जूली के साथ उप नेता रामकेश मीणा, रफीक खान समेत कई कांग्रेसी विधायक भी मौजूद थे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणियों को लेकर भी शिकायत की हैं।
विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे को बताया गंभीर अनियमितता
इधर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया में दावा किया है कि विधानसभा में जो कैमरे लगाए गए हैं, उनका भुगतान विधानसभा के इमरजेंसी फंड से किया गया है, जो एक तरह की गंभीर अनियमितता है, उनका कहा कि नए कैमरे का एक्सेस सिर्फ विधानसभा स्पीकर के पास है और इसका कंट्रोल उनके रेस्ट रूम में हैं। उन्होंने दावा किया है कि यह सभी कैमरे कंप्लीट रिकॉर्डिंग सिस्टम के साथ हैं, जिनकी कीमत 18 लाख 46 हजार हैं। इस दौरान जूली ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में कैमरे को अपग्रेड करना और अतिरिक्त कैमरे लगाना दो अलग-अलग तथ्य हैं, जिसेे स्पीकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
जरूर पढ़ें -: प्रेमी से मिलने सरहद पार आई महिला, फिर आई सीमा हैदर जैसी स्टोरी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






