रितु बराला केस : आखिर 40 घंटे बाद कांग्रेस का धरना खत्म, जानिए जीरो FIR को लेकर क्या हुआ फैसला

रितु बराला केस : आखिर 40 घंटे बाद कांग्रेस का धरना खत्म, जानिए जीरो FIR को लेकर क्या हुआ फैसला
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस का रितु बराला की जीरो नंबर FIR को लेकर धरना आखिर बुधवार दोपहर समाप्त हो गया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत नेताओं और जयपुर के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के बीच वार्ता हुई। इस वार्ता में कई बातों पर सहमति बनी, लेकिन अब भी जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज नहीं होगी। इसके बाद कांग्रेस ने फिलहाल लिखित में पुलिस द्वारा दिए जाने के बाद यह धरना समाप्त कर दिया है। इधर, अब कांग्रेस इस मामले को लेकर कोर्ट की तरफ रख करने वाली है।

40 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ गत दिनों दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हाथापाई हुई थी। इस मामले में हालांकि दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन राजस्थान कांग्रेस इसे जयपुर में भी दर्ज करना चाह रही थी। इसको लेकर सोमवार से कांग्रेस का दिन रात धरना जारी रहा। इधर, बुधवार दोपहर जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के नेताओं के बीच उनकी वार्ता हुई। इस वार्ता पर कई बिंदुओं पर सहमति बन गई है। जिसके बाद जाकर कांग्रेस ने 40 घंटे से लगातार जारी धरने को समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस का लाठीचार्ज, पत्रकार भी बने शिकार, कमिश्नरेट में फिर रात गुजारी नेताओं ने

कोर्ट की तरफ रख करेगी कांग्रेस

कांग्रेस और जयपुर पुलिस कमिश्नर समेत अधिकारियों से वार्ता के बाद कई विषयों पर सहमति बन गई है, लेकिन पुलिस जीरो नंबर FIR दर्ज करने के लिए राजी नहीं हुई। कांग्रेस ने पुलिस से लिखित में वह ड्राफ्ट मांगा। जिसकी वह मांग कर रही थी। इसे देने के लिए पुलिस तैयार हो गई। अब कांग्रेस की मांग के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं करने के कारणों की जानकारी का लिखित ड्राफ्ट दिया। इधर, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना अगला रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर अब कोर्ट जाएंगे और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में जाएगी कांग्रेस

इस दौरान व्हील चेयर पर बैठे गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत की। इसमें उन्होंने बताया कि अब कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट की तरफ अपना रुख करेगी। इसमें इस बात पर प्रयास किया जाएगा कि ऋतु बराला की एफआईआर दर्ज हो। इसके अलावा BNSS की धारा 163 का जो गलत मतलब निकाला गया है। उसके खिलाफ जाकर इनको कटघरे में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब केरल में FIR दर्ज की जा रही है और यहां नहीं की जा रही है, ऐसा दोहरा कानून क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि आज से पहले कई जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान पर अमित शाह और मोदी जी का दबाव जरूर है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह कानून मानने के लिए इंकार किया है। इसका मतलब यह खुद अपराधी हो गए हैं।

✍🏻मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author