धौलपुर में खेत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के मिले शव, चाचा और दो भतीजे शामिल
धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसने लोगों को हैरान कर दिया। कंचनपुर थाना इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिले हैं। घटना से ग्रामीणों में हडकम्प मच गया। तीनों मृतक में से एक युवक चाचा और दो उसके मासूम भतीजे हैं। घटना में युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। जबकि उसके दो मासूम भतीजे का शव पास के एक खेत में पड़ा हुआ मिला। घटना से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस का लाठीचार्ज, पत्रकार भी बने शिकार, कमिश्नरेट में फिर रात गुजारी नेताओं ने
एक ही परिवार की तीन जनों के शव मिले
हैरान कर देने वाली यह घटना कंचनपुर थाना इलाके के सिकरौदा गांव में सामने आई है, जहां ग्रामीणों को एक ही परिवार के तीन सदस्यों के खेत में शव मिलने की जानकारी लगी। यह खबर फैलते ही ग्रामीणों में हडकम्प मच गया। इनमें एक चाचा और उसके दो मासूम भतीजे हैं। युवक विष्णु का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। जबकि दो अन्य मासूम भतीजे सनी और मानव के शव पास के एक खेत में मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना पर कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : राजस्थान से जुड़े रावण के खास कनेक्शन, कमलनाथ मंदिर में शिव से पहले रावण की पूजा, मंडोर में मनाया जाता है शोक
पुलिस मामले की जांच में जुटी
गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने की घटना से गांव में मातम का माहौल हो गया है। सूचना पर डीएसपी मनोहर लाल मीणा, कंचनपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य भी उठाए गए। इधर, घटना के पीछे क्या वजह हो सकती है, इसको लेकर पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी हुई। परिजनों और आसपास के लोगों से भी मृतकों के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है, ताकि पुलिस को उनसे कोई सुराग मिल सके। जिससे पुलिस घटना का खुलासा कर सके।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






