जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांद दो खतरनाक कैदी फरार, CM को भी यही से मिली थी धमकी

जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांद दो खतरनाक कैदी फरार, CM को भी यही से मिली थी धमकी
Spread the love

जयपुर: राजधानी जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल से दो कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए। इस दौरान दोनों बदमाशों ने जेल की करीब 25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हुए। इसके लिए उन्होंने दीवार के सहारे लगे प्लास्टिक पाइप का इस्तेमाल किया। यह घटना शनिवार अल सुबह 3ः30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। दोनों कैदी काफी शातिर किस्म के थे। इधर, जेल से कैदी के फरार होने की घटना से पुलिस और जेल प्रशासन में जमकर खलबली मच गई है। बता दें कि यह जेल वही है, जहां से सीएम भजनलाल को बीते दिनों फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मगरमच्छ को पकड़कर बच्चे की तरह उठाया गोद में, देखिए Video

सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर पाइप के सहारे फरार हुए कैदी

इस हैरान कर देने वाली यह वारदात में जयपुर के हाई सिक्योरिटी जेल मे हुई, जहां दो कैदी अनस और नवल किशोर जो चोरी के मामले में जेल में बैरक नंबर 13 में बंद थे। इस दौरान शनिवार अल सुबह दोनों कैदी जेल की सुरक्षा को चकमा देते हुए दीवार फांदकर फरार हो गए। जेल के अंदर तीन बेरिकेड्स लगे थे। इसके अलावा वहां कई जेल प्रहरी भी तैनात थे। इसके बावजूद शातिर कैदियों ने 25 फीट ऊंची दीवार को पाइप के सहारे फांद कर फरार हो गए। बता दें कि दीवार के पास से बिजली की हाई टेंशन लाइन भी गुजरती है। वह तो गनीमत रही कि भागने वाले कैदी इस हाईटेंशन लाइन की चपेट में नहीं आए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मेले में बड़े झूले से ऊंचाई से गिर पड़ी महिला, रोंगटे खड़े देगी घटना

पहले भी विवादों में रह चुकी है जयपुर की यह जेल

जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल से 2 कैदियों के फरार होने की घटना से जेल और पुलिस प्रशासन दोनों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, दो कैदियों के फरार होने पर अब जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि यह जेल पहले भी विवादों में रह चुकी है। यहां से सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी के कॉल किए गए थे। इसके बाद जेल प्रशासन पर भी गाज गिरी।

शिक्षा मंत्री की भतीजी एग्जाम सेंटर पहुंची लेट, फिर मिली एंट्री या नहीं?

http://66.116.226.236/sdm-sahib-got-caught-in-the-trap-he-was-caught-for-a-bribe-of-rs-80-thousand/

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!