खड़े-खड़े गिरा श्रमिक और पल भर में हो गई मौत, हैरान कर देगा श्रमिक की मौत का यह वीडियो

खड़े-खड़े गिरा श्रमिक और पल भर में हो गई मौत, हैरान कर देगा श्रमिक की मौत का यह वीडियो
Spread the love

उदयपुर : देश में साइलेंट अटैक और अचानक श्रमिक की मौत होने के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच राजस्थान के उदयपुर में भी ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, उदयपुर की एक फैक्ट्री में काम करते समय एक श्रमिक खड़े-खड़े अचानक धड़ाम से नीचे गिर गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि श्रमिक की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

खड़े-खड़े गिरा श्रमिक और पल भर में हो गई मौत

हैरान कर देने वाला यह मामला उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र का बताया गया है, जहां मेवाड़ पॉलिटेक्स फैक्ट्री में श्रमिक काम कर रहे थे। इस बीच हुंडई निवासी उदय लाल प्रजापत फैक्ट्री में हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए बंडल को उठाकर क्रेन में फंसाने के लिए प्रयास कर रहा था। इस बीच अचानक उदय लाल प्रजापत खड़े-खड़े ही धड़ाम से नीचे गिर गया। उसके गिरते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल उदय लाल को अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

चिकित्सकों ने श्रमिक को मृत घोषित किया

इधर, फैक्ट्री में अचानक उदयलाल के धड़ाम से गिरने की घटना से खलबली मच गई। श्रमिक तत्काल उदयलाल को अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद मृतक के परिजन फैक्ट्री के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान वहां परिजनों के साथ ग्रामीण भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश कर मामला शांत किया।

For More Updates: TwitterFacebook

 

Latest News: सचिन पायलट के समर्थक विधायक ने बताया, अब कौन बनेगा अगला CM?

वीडियो नीचे देखें👇

 

 

 

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,