पति ने ही बना दिया पत्नी को लुटेरी दुल्हन! फिर लूट के पैसे से करते जमकर एैश

पति ने ही बना दिया पत्नी को लुटेरी दुल्हन! फिर लूट के पैसे से करते जमकर एैश
Spread the love

किशन सेन

बांसवाड़ा : राजस्थान के बांसवाड़ा में लुटेरी दुल्हन का एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें यह लुटेरी दुल्हन अलग-अलग नामों से लोगों से शादी करती और उनके साथ लाखों रुपए की ठगी करती। हैरान करने वाली बात यह है कि उसके इस षड्यंत्र में और कोई नहीं उसका पति भी शामिल है, जिसने खुद अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन बनाया। इस दौरान पत्नी के लूटे गए पैसों से दोनों मिलकर एैश करते थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। यह लुटेरी दुल्हन राजस्थान के अलावा भी कई राज्यों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

पति ने अपनी पत्नी को बनाया लुटेरी दुल्हन

हैरान कर देने वाले इस मामले का खुलासा बांसवाड़ा की घाटोल थाना पुलिस ने किया है, जहां पुलिस ने महिला सलोनी और उसके पति योगेश को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महिला अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नामों से लोगों को अपने जाल में फंसाती और उनसे शादी रचाती। शादी के कुछ दिन होते ही वह नगदी गहने लेकर फरार हो जाती। घाटोल में भी एक युवक को इसी तरह फंसा कर लाखों रुपए लेकर चंपत हो गई। जांच में सामने आया कि उसके इस गोरख धंधे में उसका पति भी शामिल था। उसी के सहमति से महिला लुटेरी दुल्हन बन चुकी थी।

आरोपी दंपती से होगा कई वारदातों का खुलासा

पुलिस ने बताया कि महिला महाराष्ट्र की रहने वाले हैं। वहां भी इस तरह की कई वारदातें कर चुकी है। इसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इधर, घाटोल में भी उसने भुवनेश जैन नामक युवक के साथ इसी तरह की वारदात की और नगदी लेकर फरार हो गई। बाद पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र से पकड़कर लेकर आई, जहां प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसने राजस्थान के कई जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। महिला अपने पति के साथ मिलकर इस तरह की धोखाधड़ी करती थी। इस दौरान महिला पहले अपने शिकार को भावात्मक भरोसे में लेती। उसके बाद पूरा सामान लेकर गायब हो जाती। इस पूरी घटना को रचने में उसके पति का पूरा हस्तक्षेप होता था।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author