श्रीगंगानगर में रेलवे पटरी ब्लास्ट के बाद फिर बड़ी साजिश की आशंका! बॉर्डर पर मिला कैमरे वाला बड़ा ड्रोन, जानिए मंसूबे

श्रीगंगानगर में रेलवे पटरी ब्लास्ट के बाद फिर बड़ी साजिश की आशंका! बॉर्डर पर मिला कैमरे वाला बड़ा ड्रोन, जानिए मंसूबे
Spread the love
Published: Thu, 19 Nov 2026 04:15 PM IST  |  Last Updated: Thu, 19 Nov 2026 04:16 PM IST

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे पटरी ब्लास्ट के बाद एक बड़ी फिर साजिश की आशंका सामने आई है, जहां भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र में श्रीकरणपुर इलाके में एक बड़ा संदिग्ध ड्रोन बरामद किया गया है। इस ड्रोन पर कैमरा लगा हुआ था। यह ड्रोन एक खेत में पड़ा हुआ मिला। आशंका है कि इस ड्रोन के माध्यम से जासूसी की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रोन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवा लिया है। काफी मात्रा में पुलिस सुरक्षा बल के हथियारबंद जवान इलाके में तैनात कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में देसी V/S विदेशी कबड्डी! एक-दूसरे को उठाकर पटका, फटी शर्ट, जानिए कौन जीता मैच?

श्रीकरणपुर इलाके में मिला बड़ा ड्रोन

हैरान कर देने वाली यह घटना श्री गंगानगर के श्री करनपुर इलाके में सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके के समीप एक खेत में यह संदिग्ध बड़ा ड्रोन मिला है। जिस पर एक बैटरी और कैमरे लगे हुए हैं। आशंका है कि इस ड्रोन के जरिए आसपास के इलाके में जासूसी कर वीडियो फुटेज या फोटो भिजवाए जा रहे थे। जैसे ही इस ड्रोन के बारे में सूचना मिली तो पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंच गए, जहां अधिकारियों ने इस ड्रोन को अपने कब्जे में लिया। वही मौके का मुआयना भी किया।

यह भी पढ़ें : सड़क पर फूल बेचने वाली महिला के साथ खिंचवाई फोटो, अशोक गहलोत का सादगी भरा अंदाज, देखें Video

मौके पर हथियारबंद पुलिसकर्मी और जवान तैनात

पुलिस ने ड्रोन को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्रोन के जरिए इसकी मेमोरी से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ड्रोन से कहां-कहां के फोटो और वीडियो लिए गए हैं। इस ड्रोन का क्या कनेक्शन हैं? इसको लेकर टेक्निकल एक्सपर्ट टीम इस काम में जुट गई है। इधर, आसपास के इलाके को एतिहात के तौर पर खाली कर लिया गया है। वहीं जहां से ड्रोन बरामद हुआ है। उसके 100 मीटर के दायरे में पुलिस और सुरक्षा बल के हथियारबंद जवान तैनात किए हैं। इस घटना को लेकर अब सुरक्षा एजेंसी अभी अलर्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर रेलवे पटरी ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, धमाके से पहले का वीडियो वायरल, चाय की दुकान पर दिखे दोनों आरोपी

रेलवे पटरी ब्लास्ट मामले के बाद सुरक्षा एजेंसी फिर अलर्ट

बता दें कि श्री गंगानगर में बीते दिनों रेलवे पटरी ब्लास्ट मामला सामने आ चुका है। इसमें गिरफ्तार किए गए एक युवक और युवती का पाकिस्तान एजेंसी आईएसआई कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब से महक दीप और देवेंद्र को गिरफ्तार किया था। इस मामले को लेकर एटीएस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इसको लेकर अभी तक कई हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए हैं। इधर, ड्रोन बरामद होने की घटना को भी पाकिस्तान नापाक मंसूबों से जोड़कर देखा जा रहा है।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live