Rajasthan : नदी में मस्ती कर रहे चार में से दो की मौत

Rajasthan : नदी में मस्ती कर रहे चार में से दो की मौत
Spread the love

चार युवकों की मौज मस्ती पड़ी भारी, फिर नदी में छिपे काल का शिकार हो गए दो युवक, हैरान कर देगी घटना

मगन प्रजापत

सिरोही : राजस्थान के सिरोही जिले में बनास नदी में बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया। इस दौरान नदी में नहाते समय दो युवकों की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को बाहर निकलवाया, जिन्हें बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों मृतक अपने चार दोस्तों के साथ आबू रोड के सदर थाना क्षेत्र के किवरली बनास नदी में नहाने गए थे। इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली बनास नदी में माउंट आबू से अपने 4 दोस्तों के साथ दो बाइक पर पहुंचे। जहां नहाने के दौरान एक हादसा दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान बनास नदी में नहाने के दौरान दो युवक पर्वत और संजय की मौत हो गई। घटना के बाद सदर पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां अधिकारियों की सूचना पर माउंट आबू की नगर पालिका की आपदा दल की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान देर रात को नदी में डूबे युवकों को निकालने के प्रयास शुरू किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

उसके बाद एसडीआरएफ की टीम और माउंट आबू की स्काउट टीम भी मौके पर पहुंची, जहां देर रात तक माउंट आबू की आपदा दल की टीम एसडीआरएफ और स्काउट टीम के संयुक्त प्रयास से रात 11:30 बजे सफलता हाथ लगी और माउंट आबू के आपदा दल के टीम के सदस्य अल्केश और भीमा के लंबे समय की मेहनत के बाद नदी में डुबे पर्वत के शव को बाहर निकला। उसके करीब 1 घंटे बाद संजय वागरी के शव को भी बाहर निकला। इस दौरान देलदर तहसीलदार, आर आई, पटवारी, माउंट आबू पालिका के पूर्व अध्यक्ष जीतु राणा सदर पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। इसके बाद सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां आज पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड की टीम की सहायता से मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

For More News: Facebook  |   Twitter

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author