NSG कमांडो ने ठेका संचालक के काट दिए हाथ-पैर, जानिए क्यों हुआ विवाद

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने अपने एक साथी के साथ मिलकर शराब ठेका संचालक और उसके दो साथियों पर तलवार और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान कमांडो ने ठेका संचालक और उसके एक साथी के हाथ-पैर तक काट दिए। इसमें ठेका संचालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक जना गंभीर घायल हो गया। हैरान कर देने वाली इस वारदात के बाद बाड़मेर में हड़कंप मच गया। सूचना पर बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने वारदात की जानकारी ली। यह वारदात बीती देर रात बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े -: मेले में बड़े झूले से ऊंचाई से गिर पड़ी महिला, रोंगटे खड़े देगी घटना

घायल : वीरेंद्र सिंह ☝️
कमांडो और उसके साथी ने तलवार से हाथ पैर काट दिए
इस वारदात में घायल हुए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात को एनएसजी कमांडो चंपालाल पुत्र लखाराम निवासी शरनू अपने दोस्तों के साथ उनके शराब ठेके पर आया था, जहां सेल्समैन और उसके बीच विवाद हो गया। उस समय कमांडो चंपालाल वहां से चला गया, लेकिन बाद में वापस अपने साथियों के साथ में कार से लौटा, जहां कमांडो चंपालाल और उसके साथियों ने शराब ठेका संचालक खेताराम पर तलवार और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमलेे में कमांडो ने ठेका संचालक और उसके एक अन्य साथी के तलवार से हाथ पैर काट दिए।
यह भी पढ़ें -: भगवान शिव के मंदिर मेें पूजा करने पहुंचा भालू! “जय महादेव” के लगे जयकारे

वारदात करने के बाद आरोपी फरार हुए
वारदात करने के बाद आरोपी एनएसजी कमांडो चंपालाल और उसके साथी घायलों को बुरी तरह लहू लुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने खेताराम और हरकाराम के हाथ पैर काट दिए थे। दोनों खून से लथपथ होकर सड़क पर पड़े हुए थे। वहीं इनमें घायल वीरेंद्र ने बताया कि उसने जैसे तैसे कर परिजनों को फोन से मामले की सूचना दी। बाद में लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां खेताराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरकाराम का उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें : मगरमच्छ को पकड़कर बच्चे की तरह उठाया गोद में, देखिए Video
पिता के रिटायरमेंट को लेकर छुट्टी लेकर आया था कमांडो
वारदात के बाद बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा भी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। इधर, पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवारकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कमांडो चंपालाल अपने पिता के रिटायरमेंट होने के कारण छुट्टियों पर आया हुआ था। उसके अपने साथियों के साथ शराब के ठेके पर सेल्समैन से विवाद होने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया। इधर, बाड़मेर एसपी के निर्देश पर विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।
भाभी से मिटाना चाहता था हवस, नहीं मानी तो कर दिया खौफनाक कांड
विधायक के सामने JEN को कहा थप्पड़ मारूंगा अभी, जानिए क्यों हुआ हंगामा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



