जयपुर में बदमाशों के जुलूस में लंगड़ाते हुए चले आरोपी, पुलिस की जमकर तारीफ, ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला

जयपुर : राजधानी जयपुर पुलिस अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अपना इकबाल बुलंद करने का प्रयास कर रही है। इस बीच बीते दिनों एक दुकान पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार बदमाशों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों की परेड निकाली। जिसे देखकर लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की। इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। इस परेड का मकसद बदमाशों में अपराध के खिलाफ खौफ पैदा करना था।
यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर में रेलवे पटरी ब्लास्ट के बाद फिर बड़ी साजिश की आशंका! बॉर्डर पर मिला कैमरे वाला बड़ा ड्रोन, जानिए मंसूबे
लंगड़ाते हुए आरोपियों की परेड निकाली, तो पुलिस की तारीफ
राजधानी के नारायण विहार में बीते दिनों हुई एक दुकान पर ताबड़तोड़ तीन-चार राउंड फायरिंग की इलाके में भय का माहौल कर दिया था। इस घटना के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन शर्मा और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेस करते हुए उन्हें पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने अपने अंदाज में आरोपियों का जमकर इलाज किया। नारायण विहार थाना पुलिस और डीएसटी साउथ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 36 घंटे में इस वारदात का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में बदमाशों का खौफ नहीं हो, उसके लिए तीनों आरोपियों की परेड निकाली। इस परेड में आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। इस दौरान पुलिस की जमकर तारीफ भी हुई।
यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में देसी V/S विदेशी कबड्डी! एक-दूसरे को उठाकर पटका, फटी शर्ट, जानिए कौन जीता मैच?
यह था दुकान पर फायरिंग करने का पूरा मामला
बता दें कि 17 नवंबर को नारायण विहार थाना क्षेत्र में निरंकारी बजरी सप्लायर की दुकान पर कुछ बदमाशों ने लाठी डंडों से तोड़फोड़ की। इसके अलावा वहां दुकानदार प्रताप सिंह को मारने के लिए तीन-चार राउंड फायरिंग किया गया। हालांकि इस घटना में दुकानदार बच गया। पूरी घटना दुकान में लगी हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। इधर, जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सचिन शर्मा 2023 तक इसी दुकान पर मुनीम रह चुका है। किसी विवाद के चलते दुकानदार ने सचिन को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद वह दुकानदार से रंजिश पालते हुए। उससे बदला लेना चाहता था। इसको लेकर उसने अपने साथियों के साथ प्लान बनाया और बीते दिनों इस वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : सड़क पर फूल बेचने वाली महिला के साथ खिंचवाई फोटो, अशोक गहलोत का सादगी भरा अंदाज, देखें Video
जयपुर पुलिस लगातार एक्टिव है
पिछले कुछ दिनों से राजधानी जयपुर में कई बड़े अपराध सामने आए हैं। लेकिन इन मामलों पर जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई भी सामने आई है। बीते दिनों जयपुर के करधनी इलाके में हिस्ट्री सीटर विजय बाजिया की हत्या हुई। इस मामले में पुलिस ने इस वारदात को महज 8 घंटे में ही खोल दिया। घटना में मुख्य आरोपी अनीश गोल्या समेत चार आरोपियों को दबोच लिया। इन्होंने 7 साल पुरानी रंजिश के चलते विजय बाजिया की हत्या की थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपियों की परेड का जुलूस निकाला था। इस मामले को लेकर भी पुलिस की काफी तारीफ हुई थी।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



