पहली बार गुस्से में दिखीं डिप्टी CM दीया कुमारी, ‘औकात है तो मेरे सामने लेकर आओ’ Video वायरल
जयपुर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टिया प्रचार में अपना पूरा दमखम लगा रही है। इस बीच डिप्टी सीएम दीया कुमारी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें पहली बार दीया कुमारी इतने गुस्से में नजर आई। आम तौर पर वह अपने शांत स्वभाव के लिए जानी जाती है, लेकिन उनके इस गुस्से वाले वीडियो को देखकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी समर्थकों को धमकाने के मामले में दीया कुमारी दहाड़ मारती हुई नजर आई।
पहली बार गुस्से में दिखी डिप्टी सीएम दीया कुमारी pic.twitter.com/WA9HEafil0
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) September 6, 2026
यह भी पढ़ें : धौलपुर में भीषण दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की डूबने से मौत, आधा दर्जन घायल
उनकी औकात है, तुम मेरे सामने लेकर आओ
दरअसल, डिप्टी सीएम दिया कुमारी अपनी विधानसभा क्षेत्र विद्यानगर में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में अपना जोर लग रही हैं। इस बीच वार्ड नंबर 7 की बीजेपी प्रत्याशी पूजा समर्थन में दीया कुमारी प्रचार करने गई। इस पर जब कार्यकर्ताओं ने उन्हें शिकायत की। दीया कुमारी को बताया गया कि एक खास समुदाय और एक पार्टी से जुड़े हुए लोग बीजेपी समर्थकों को डरा कर धमका रहे हैं। इस पर सुनकर डिप्टी सीएम जमकर भड़क गई। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के सामने कोई टिकने वाला नहीं है, जो डरा रहे हैं। उनकी बात मत सुनो। उन्होंने दहाड़ मारते हुए कहा कि औकात है तो मेरे सामने लेकर आओ।
यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो थाने के चक्कर काटोगे’, टीकाराम जूली ने वीडियो शेयर कर बताई BJP की गुंडागर्दी
मैं तो इनका नाम भी नहीं लेती हूं
बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने की घटना को लेकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी जमकर नाराज दिखाई दी। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि मैं तो इनका नाम लेना भी पसंद नहीं करती हूं, न मैं इनका नाम लेती हूं, मैं उनकी पार्टी का नाम। दीया कुमार ने तीखा हमला करते हुए कहा कि इन्होंने आज तक क्या किया है? उनकी पार्टी ने देश के साथ बंटवारे से लेकर आज तक विश्वास घात ही किया है। दिया कुमारी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : अजमेर में मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार ढ़हने से 5 कारे दबी, दौसा में बाइक सहित युवक बह गया
दिया कुमारी के गुस्से को लेकर सियासी चर्चा
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के इस वायरल वीडियो को लेकर सियासत में काफी चर्चा हो रही हैं। आमतौर पर दीया कुमारी अपने सौम्य और शालीन व्यवहार को लेकर जानी जाती है। उन्हें इस तरह पहली बार गुस्से में देखा गया हैं। दीया कुमारी सियासत में विवादों से दूर और अपने शालिन व्यवहार को लेकर जानी जाती हैं। नगर निकाय चुनाव के दौरान इस तरह का गुस्सा पहली बार देखा गया है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
धौलपुर में भीषण दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की डूबने से मौत, आधा दर्जन घायल

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






