अभिजीत दीपके का फिर से बड़ा एलान, 16 अक्टूबर करेंगे बड़ा प्रदर्शन, देश के लोगों को किया आमंत्रित

अभिजीत दीपके का फिर से बड़ा एलान, 16 अक्टूबर करेंगे बड़ा प्रदर्शन, देश के लोगों को किया आमंत्रित
Spread the love

दिल्ली : दिल्ली में CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास को जमानत मिलने के बाद फिर से प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसे अब न्यायालय ने 5 दिन की हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया हैं। इस बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ऐलान किया है कि वह दिल्ली के सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को शाम को 5:00 बजे तिरंगा लहराकर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए उन्होंने देश के युवाओं आमंत्रित किया है। अभिजीत दीपक के सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद फिर से CJP का आंदोलन भड़कने की संभावना बढ़ गई है।

अभिजीत ने कहा, मैं 5:00 बजे तिरंगा लहराऊंगा

अभिजीत दीपक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए ऐलान किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी देशभक्त जो तिरंगा से प्रेम करते हैं, उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में शाम को 5:00 बजे तिरंगा लहराऊंगा। इसलिए सभी युवा देशभक्त ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचे। साथ ही अपना तिरंगा भी लेकर आए। अभिजीत ने आगे कहा कि हम यह बताना चाहते हैं कि देश में तिरंगा लहराना कोई क्राइम नहीं है।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की अध्यक्षता में मंत्री मंडल की बैठक, जानिए बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों को

अपने शहर में भी तिरंगा मार्च निकाल सकते हैं

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वह अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकाले। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके माध्यम से इन्हें तानाशाह को यह बताएं कि तिरंगा हमारा प्राइड है और इसे लहराना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है मुझे भी जेल में डाल दिया जाए, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है, क्योंकि तिरंगा मेरा प्राइड है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने रितु बराला को कहा ‘कांग्रेस की शेरनी’, पुलिसकर्मी से झड़प के बाद राजस्थान की NSUI नेता चर्चा में

बॉन्ड तोड़ने के कारण आशुतोष और सौरव दास को भेजा जेल

बता दे कि दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आंदोलन के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे सीपी के आशुतोष और सौरव दास को पुलिस ने डिटेन किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने, शांति भंग नही करने और पुलिस के काम में बाधा नहीं डालने के निर्देश दिए थे। इसके लिए दोनों नेताओं को 50-50 हजार का बॉन्ड भी भरना पड़ा। इस शर्त के बाद उन्हें रिहा किया गया, लेकिन सौरव दास और आशुतोष ने बॉन्ड तोड़ते हुए फिर से जंतर मंतर के समीप तिरंगा लहरा कर प्रदर्शन करते नजर आए। इस पर पुलिस ने उन्हें फिर से हिरासत लिया। बाद में दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उन्हें 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया है।

लेखक : मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author