टोंक में अलका बैरवा होंगी नई जिला प्रमुख! सचिन पायलट के गढ़ में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव
टोंक : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के चलते आज जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। इस बीच टोंक में सचिन पायलट के गढ़ में कांग्रेस की तरफ से आखिर अलका बैरवा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस के पास बहुमत होने की स्थिति में अब अगला जिला प्रमुख अलका बैरवा का बनना लगभग तय हैं। इधर, सुबह 10 बजे चुनाव आयोग के अनुसार जिला परिषद सदस्यों की बैठक को होगी। वहीं इस चुनाव में बीजेपी अपनी तरफ से उम्मीदवार घोषित करेगी या नहीं? हालांकि इस पर स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, सियासी समीकरणों को देखते हुए अलका बैरवा के निर्विरोध निर्वाचित होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे की सुरक्षा वाली ‘पुरानी स्क्रिप्ट’ हर बार क्यों हो जाती है सक्रिय? समझिए पीछे की सियासी गणित
अलका बैरवा होगी नई जिला प्रमुख?
पंचायत राज चुनाव के चलते टोंक में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। जिला परिषद के अलावा पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाई है। इधर, जिला परिषद चुनाव में बीजेपी ने 31 में से 25 सीटों पर अपना कब्जा हासिल किया। ऐसी स्थिति में अब टोंक का जिला प्रमुख कांग्रेस की तरफ से बनना पहले ही तय हो चुका था। वहीं देर रात कांग्रेस ने जिला प्रमुख के लिए अलका बैरवा को अपना उम्मीदवार फाइनल कर दिया है। इससे पहले निवाई विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा इस दौड़ में शामिल थी।
यह भी पढ़ें : देवली : ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा! हनुमाननगर पुलिस का बड़ा एक्शन
जानिए कौन है, होने वाली जिला प्रमुख अलका बैरवा
अलका बैरवा, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बनवारी लाल बैरवा की बेटी हैं, उन्हें राजनीति अपने परिवार की विरासत से मिली हैं। वह निवाई की प्रधान भी रह चुकी हैं। अलका बैरवा के भाई मणिंद्र बैरवा भी दो बार जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा उनके परिवार से कमल बैरवा भी राजनीति में सक्रिय है। इससे पहले अलका पार्टी संगठन में भी काफी सक्रिय रही हैं। वह महिला कांग्रेस की टोंक जिला अध्यक्ष भी रही। साथ ही उन्होंने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव के रूप में भी काम किया है। सत्ता और संगठन की दृष्टि से अलका बैरवा काफी अनुभव महिला नेता हैं।
यह भी पढ़ें : जयपुर में कॉस्टेबल ने गंदे गंदे इशारे किए, वीडियो में लड़की के दावे ने मचाया बवाल, जानिए पूरा मामला
निर्विरोध भी हो सकती है अलका बैरवा
इधर, सुबह 10 बजे से जिला प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सियासी समीकरण की बात की जाए, तो कांग्रेस स्पष्ट तौर पर अपना जिला प्रमुख बनाने जा रही है। जिला परिषद की 31 सीटों में 25 सीटें कांग्रेस के पास है। जबकि भाजपा के पास केवल पांच सीटें हैं, ऐसी स्थिति में जिस पार्टी के पास 16 सीट हो, वह जिला प्रमुख बना सकती है। जबकि कांग्रेस के पास पहले से ही 25 है। ऐसी स्थिति में अब देखना होगा कि बीजेपी क्या जिला प्रमुख के लिए अपनी तरफ से कोई उम्मीदवार घोषित करेगी या नहीं? यदि बीजेपी उम्मीदवार घोषित नहीं करती है, तो अलका बैरवा र्निविरोध जिला प्रमुख घोषित हो सकती है। हालांकि कयास है कि बीजेपी अपना उम्मीदवार घोषित कर इस मुकाबले में कुछ ट्विस्ट लाने की कोशिश जरूर करेगी।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की पार्टी में फूट! हिंडोली में तीन CR के कांग्रेस पाले में जाने की आशंका, नरेश बोले, ऐसा हुआ तो धरना देंगे
11 तक स्पष्ट होगा, कौन होगा नया जिला प्रमुख
टोंक जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। इसके बाद 11 बजे नामांकन दाखिल करने का समय रहेगा। इसके बाद 11ः30 बजे से नामांकन की जांच होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी होगी। यदि आवश्यकता होगी, तो दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
