जयपुर में पुलिस की PCR जीप में युवाओं की दारू पार्टी! सोशल मीडिया रील ने मचाया हड़कंप
Published: Thu, 26 Nov 2026 03:21 PM IST | Last Updated: Thu, 26 Nov 2026 03:29 PM IST
जयपुर : राजधानी जयपुर में पुलिस को लेकर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक पुलिस की पीसीआर जीप के अंदर कुछ युवा कथित शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर इन युवाओं ने रील भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस रील के सामने आने के बाद जयपुर पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इन युवाओं को पुलिस की पुलिस पीसीआर में दारू पार्टी करने और रील बनाने की अनुमति किसने दी? हैरान कर देने वाली इस घटना को लेकर 25 नवंबर के होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस की पीसीआर वेन में युवाओं की दारू पार्टी
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में पुलिस की काले रंग की पीसीआर जीप जिसके गाड़ी नम्बर RJ 14 UG 7136 की गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 25 नवंबर का है, जो एसएमएस थाना पुलिस की बताई गई है। वीडियो में कुछ युवा जन्मदिन के मौके पर बियर की बोतल के साथ जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। इसको लेकर युवाओं ने रील भी बनाई गई। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर की गई।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर उठे सवाल
हालांकि, यह वीडियो कब का है और कहां का है? यह जांच का विषय है, लेकिन जिस तरह से वीडियो में पुलिस वायरलेस लगी काली पीसीआर जीप में इस तरह युवाओं के बीयर पार्टी करने का मामला काफी गंभीर है। आखिर पुलिस की जीप में इस तरह की पार्टी करने की अनुमति किसके इशारे पर मिली और किसने इसकी अनुमति दी? क्या इसमें पुलिसकर्मी की लापरवाही या मिली भगत शामिल है। इन तमाम विषयों को लेकर जयपुर पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इधर, वीडियो को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप है। पुलिस के अधिकारी इस वीडियो को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
