टोंक में उप जिला प्रमुख चुनाव की तस्वीर साफ, कांग्रेस और BJP ने इन चेहरों पर लगाया दांव
टोंक : राजस्थान के टोंक में बुधवार को जिला प्रमुख के चुनाव संपन्न हुए। इसके बाद अब आज उप जिला प्रमुख के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार फाइनल करके उनके नामांकन भरवा दिए हैं। अब दोपहर 3 बजे से 5 तक मतदान होंगे। हालांकि, उप जिला प्रमुख के लिए पूरी तस्वीर लगभग साफ है। कांग्रेस के पास 25 सीटें होने के कारण कांग्रेस का उम्मीदवार ही उप जिला प्रमुख बनना तय माना जा रहा है।
दोनों ही पार्टियों की ओर से उप जिला प्रमुख के यह दावेदार
टोंक जिला परिषद में उप जिला प्रमुख को लेकर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार फाइनल किए। इसमें कांग्रेस की तरफ से आसाराम नागर और बीजेपी की तरफ से गणेशाराम को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनके नामांकन भर दिए गए हैं। इनमें आसाराम नागर भगवानपुर, धाकड़ मोहल्ला टोंक निवासी है। जबकि गणेशाराम चांदसेन मांजी का मोहल्ला तहसील मालपुरा निवासी है।
यह भी पढ़ें : धौलपुर में कांग्रेस विधायक के कोल्ड स्टोरेज पर पुलिस की तलाशी! जिला प्रमुख चुनाव में 6 DR के कथित गायब होने का मामला
उपजिला प्रमुख के लिए नहीं है इतना सस्पेंस
जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की अलका बैरवा नई जिला प्रमुख चुनी गई। उन्हें 31 सीटों में से 26 वोट मिले। इनमें एक वोट आरएलपी का भी शामिल था। जबकि भाजपा की प्रियंका को 5 वोट मिले। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने के चलते उप जिला प्रमुख को लेकर कोई खास सस्पेंशन नहीं है। ऐसी स्थिति में उपजिला प्रमुख भी कांग्रेस के प्रत्याशी आसाराम नागर को ही निर्वाचित होना माना जा रहा है। हालांकि मतगणना में इस बात पर नजर रहेगी कि क्या क्रॉस वोटिंग होती हैं, या कल जैसे वोटिंग के आकडें सामने आते है।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
