महिला की मौत पर बवाल! कलेक्ट्रेट पर डेड बॉडी रखकर धरना शुरू
धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर में मंगलवार को एक महिला की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। इस दौरान महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर डेड बॉडी रखकर जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई। इधर, मामले को लेकर पुलिस और चिकित्सा विभाग जांच में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन
नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिला की मौत
धौलपुर के जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद यह बवाल हुआ, जहां गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार बड़ी कस्बे के गडरपुर निवासी सपना को प्रसव पीड़ा होने के चलते सोमवार को भर्ती कराया गया, जहां उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और मंगलवार को महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
यह भी पढ़ें :घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’
कलेक्ट्रेट पर डेड बॉडी रखकर प्रदर्शन
महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान महिला की डेड बॉडी को कलेक्ट्रेट पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने समझाईश कर मामला सुलझाने का प्रयास किया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी धर्म सिंह मीणा, पीएमओ डॉक्टर समरवीर सिंह समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को समझाया। इसके बाद डेड बॉडी को मोर्चरी में रख दिया गया है। इधर, परिजन इस मांग को लेकर अड़े हुए है कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






