‘आपने पर्सनली मेरे लिए क्या किया?’ कांग्रेस की महिला नेता का जयपुर आदर्श नगर विधायक पर गम्भीर आरोप

‘आपने पर्सनली मेरे लिए क्या किया?’ कांग्रेस की महिला नेता का जयपुर आदर्श नगर विधायक पर गम्भीर आरोप
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में लगातार बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं। इस बीच राजधानी जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा की एक युवा महिला नेता ने कांग्रेस के विधायक और शहर अध्यक्ष गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों ने कांग्रेस में हड़कंप पैदा कर दिया है। पूजा भार्गव नाम की इस युवा नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए इस वीडियो में आरोप लगाया कि मुझे आदर्श नगर विधायक ने पूछा कि आपने मेरे लिए पर्सनली क्या किया है? पूजा भार्गव के इस आरोप ने कांग्रेस के टिकट वितरण पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें : बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई, टिकट नहीं मिलने से नाराज युवक ने साथियों संग किया हमला

विधायक पर आरोप, पूछा मेरे लिए पर्सनली क्या किया?

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में जमकर मतभेद देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक युवा नेत्री पूजा भार्गव ने वीडियो में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में वह कह रही है कि उन्होंने आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 116 से टिकट के लिए दावेदारी की थी। इस बीच उन्होंने आरोप लगाया कि आदर्श नगर विधायक ने उन्हें पूछा कि आपने मेरे लिए पर्सनली क्या किया? वह आगे कहती है कि क्या उन्हें मेरा पार्टी में दिया हुआ समय, सड़कों पर उतरने वाला समय और जो लाठियां खाई है, वह नहीं दिखता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं डीसीसी प्रेसिडेंट से मिलना चाह रही थी, लेकिन उन्होंने मुझे मिलने का समय नहीं दिया, क्योंकि वह कह रहे हैं कि मैंने उनके सामने अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश की थी, जबकि ऐसा नहीं था।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में बवाल, गोविंद डोटासरा पर गम्भीर आरोप, भीलवाड़ा में कांग्रेसी नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर उठाई मांग

मुझे लगता है, मैं अपने हक के लिए डिजर्व करती हूं

पूजा भार्गव आगे कहते हैं कि उन्हें लगता है कि वह अपने हक के लिए डिजर्व करती है। इसलिए उन्होंने कांग्रेेस की युवा नेता होने के चलते वार्ड नं. 116 से पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की। पूजा आगे कहती है कि कांग्रेस और संगठन कहता है कि अपने हक के लिए लड़ो। उन्होंने कहा कि हम युवा नेता राहुल गांधी के सिपाही है, इसलिए हम अपना हक भी मांगेंगे और अपने हक के लिए भी लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : अटरू में टिकट नहीं मिला तो BJP नेता पर ईंट फेंक दी, नेता मुकेश मिश्रा बाल-बाल बचे

टिकट वितरण को लेकर भी लगाया आरोप

वायरल वीडियो में पूजा भार्गव ने टिकट वितरण को लेकर भी बड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर 116 में ऐसे आदमी को टिकट दिया गया है, जिसे कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि किसी की किसी के साथ क्या डील है? मैं खुलकर कहना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए खुलकर नहीं बोल रही हूं, क्योंकि बहुत से लोग समझदार हैं। सब जानते हैं, कहां किसके साथ किसकी डील हुई है। इधर, आदर्श नगर विधायक रफीक खान से उनका पक्ष जानने के लिए दो बार फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

लेखक – मनीष बागड़ी

बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई, टिकट नहीं मिलने से नाराज युवक ने साथियों संग किया हमला

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author