कांग्रेस की फायर ब्रांड लेडी दिव्या मदेरणा भड़की, अधिकारी से कहा, ‘बेरे में पड़ जाओगे क्या’

कांग्रेस की फायर ब्रांड लेडी दिव्या मदेरणा भड़की, अधिकारी से कहा, ‘बेरे में पड़ जाओगे क्या’
Spread the love

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में नगर निकाय चुनाव के तहत नामांकन के आखिरी दिन जमकर विवाद हुआ। कांग्रेस के फायर ब्रांड लेडी और पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने मथानिया में बीजेपी के विधायक और प्रत्याशी को समयावधि के बाद भी रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचाने के मामले में आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने समझाइश करने आए अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ‘आपको कोई कहेगा कि बेरे (कुएं) में पड़ जाओ, तो क्या बेेरे में पड़ जाओगे?’ इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, दिव्या मदेरणा का यह धरना पूरी रात जारी रहा।

यह भी पढ़ें : अजमेर में BJP नेता का अपनी पार्टी के खिलाफ ‘अनोखा’ विरोध, सिर मुंडवाकर जताया आक्रोश

दिव्या ने अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी

इस दौरान रिटर्निंग ऑफिस में धरने पर बैठी पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा को समझाइश के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शांत करने का प्रयास किया। इस बीच दिव्या मदेरणा अधिकारियों पर जमकर भड़क गई। उन्होंने विपक्ष के साथ कथित तौर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई बेरे में पड़ जाओ, ऐसा कहेगा तो क्या, आप बेरे में पड़ जाओगे? दिव्या मदेरणा ने यह बयान वह मौजूद थाना अधिकारी की बात के पलटवार में कही। यह सुनकर वहां मौजूद अधिकारी भी सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने अपनी हत्या की आंशका जताई, उन्हें दोबारा जेल भेजे जाने के पीछे यह बताई बड़ी वजह

दिव्या मदेरणा

धरना स्थल पर ही सो गई दिव्या मदेरणा

मथानिया में विधायक और उनके प्रत्याशी को समय अवधि के बाद भी अंदर एंट्री देने के मामले में दिव्या मदेरणा और उनके समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। उनका यह प्रदर्शन पूरी रात जारी रहा। इस बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जहां दिव्या धरना स्थल पर ही अपने समर्थकों के बीच सोई हुई दिखाई दी। इधर, दिव्या ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। वह इलेक्शन चोरी नहीं होने देगी। ना किसी से डरेंगी, नहीं किसी से झुकेंगी।

यह भी पढ़ें : जीणमाता में जमीन में ‘खजाने’ का दिखाया सपना, पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी

थानाधिकारी पर भी उठाए बड़े सवाल

इस दौरान दिव्या ने आरोप लगाया कि समयावधि पूरी होने के बाद थाना अधिकारी गेट पर गई और विधायक भैंराराम सियोल, उसके उनके प्रत्याशी को भीतर लेकर आई। इसके बाद विधायक और प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दिया। इस बीच जब कांग्रेस के प्रत्याशी ने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे बाहर निकाल दिया। दिव्या ने कहा कि क्या चुनावी प्रक्रिया में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए चुनाव आयोग के अलग-अलग नियम है। क्या यही प्रशासन की निष्पक्षता है। इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा। इस मामले में कोई लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी।

लेखक – मनीष बागड़ी

अजमेर में BJP नेता का अपनी पार्टी के खिलाफ ‘अनोखा’ विरोध, सिर मुंडवाकर जताया आक्रोश

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author