वसुंधरा राजे ने पूर्व मंत्री राजपाल सिंह से मांगा राखी का ‘अनूठा गिफ्ट’, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में
जयपुर : राजस्थान में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस पर्व को अपने-अपने अंदाज में मनाया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपने सिविल लाइन से स्थित आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उनके शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुके राजपाल सिंह शेखावत से उनकी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वसुंधरा राजे राजपाल से अपने राखी के गिफ्ट के तौर पर उनसे गुटका छोड़ने के लिए कहती हुई नजर आई।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजपाल सिंह से राखी का मांगा अनूठा गिफ्ट pic.twitter.com/qUhUk59vb6
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) August 29, 2026
यह भी पढ़ें : विधायक रविन्द्र भाटी ने दिव्यांग बहन से बंधवाई राखी, नजारा देख भावुक हो गए लोग
गुटखा खाते देखकर राजपाल सिंह को रजनीगंधा को कहा ‘ना मोर’
रक्षाबंधन के पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सिविल लाइंस स्थित आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान वसुंधरा राजे से राखी बंधवाने के लिए बीजेपी नेताओं और उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ नजर आई। इस बीच पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत भी राखी बंधवाने के लिए पहुंचे। उस समय राजपाल सिंह के मुंह में गुटका था। राखी बांधने के बाद राजपाल सिंह शेखावत की ओर से राजे को गिफ्ट देने का प्रयास किया, तो उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर देना है, तो ‘नो मोर रजनीगंधा।’ इसके माध्यम से उन्होंने कहा कि उनको राखी का गिफ्ट देना हैं, तो गुटका छोड़ दीजिए। देना हैं तो यह देना। राजे और राजपाल सिंह के बीच की बातचीत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसको लेकर प्रशंसक पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर सड़क पर उतरा हजारों ग्रामीणों का ‘सैलाब’, धौलपुर में टाइगर रिजर्व के विरोध में बड़ा प्रदर्शन
कौन हैं, राजपाल सिंह शेखावत
राजपाल सिंह शेखावत बीजेपी के वरिष्ठ नेता है, जो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाते हैं। राजपाल सिंह शेखावत का जन्म सीकर में हुआ। वसुंधरा सरकार में राजपाल सिंह यादव दो बार मंत्री रह चुके हैं। उनकी राजनीतिक सफर में अब तक चार बार विधायक चुने गए। उन्होंने राजधानी जयपुर की झोटवाड़ा और बनीपार्क जैसी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान राजपाल सिंह शेखावत यूडीएच मंत्री और उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं।
विधायक रविन्द्र भाटी ने दिव्यांग बहन से बंधवाई राखी, नजारा देख भावुक हो गए लोग

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






