एसएमएस में झुलसने से 8 रोगी जिंदा जले, भीषण हादसे से दहल गई जयपुर

जयपुर : राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस हॉस्पिटल (SMS Hospital)में बीती देर रात दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा सामने आया। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में अचानक भीषण (Fire Accident )आग लग गई। इस हादसे में आठ रोगियों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा अचानक शाॅर्ट सर्किट के कारण हुआ। इस हादसे से प्रदेश की सियासत में जमकर खलबली मच गई है। हादसे का समय रविवार रात 11ः20 बजे बताया जा रहा है। इससे पहले अचानक वार्ड में धुंआ निकालने लगा और शॉर्ट सर्किट के कारण इस आग ने भीषण विकराल रूप ले लिया।
नरेश मीणा अब टोंक की धरती से भी करेंगे लड़ाई की शुरुआत, जानिए क्या है प्लान?
भीषण हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा एसएमएस हाॅस्पीटल मं 11ः20 के आसपास हुआ, जहां पहले अचानक वार्ड में धुंआ निकालने लगा। इसके बाद किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में वहां आग ने भीषण रूप ले लिया। परिजनों का आरोप है कि वार्ड में मौजूद वार्ड बॉय समेत स्टाफ भाग गए। कई परिजनों ने अपने मरीज को मशक्कत करते हुए वार्ड से बाहर निकाला, लेकिन इस बीच आठ रोगियों की इस हादसे में बाहर नहीं निकल पाने के कारण दर्दनाक झुलस कर मौत हो गई। इसमें भरतपुर के श्रीनाथ, सवाई माधोपुर के दिगंबर वर्मा, जयपुर के बहादुर, भरतपुर की कुसुम, भरतपुर की रुक्मणी, आगरा की सर्वेश, जयपुर के दिलीप और सीकर के पिंटू के मौत होने की बात सामने आई हैं।
नरेश मीणा का नया टारगेट मुख्य सचिव! सुधांशु पंत के भी थप्पड़ पड़ जाएगी
घटना के बाद परिजनों का फूटा आक्रोश
भीषण हादसे के बाद सोमवार सुबह परिजनों का आक्रोश फूट गया। इस दौरान एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के बाहर रोगियों के परिजन धरना देकर बैठ गए और मुख्य सड़क पर जमकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। इस हादसे के कारण कई रोगी का पता नहीं है। जिसके कारण परिजन उन्हें बदहवास होकर उन्हें ढूंढ रहे हैं। इस दौरान परिजनों ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने और हादसे में प्रभावित मरीजों की सही जानकारी देने की मांग की है। इधर, परिजनों का आरोप है कि हादसे के समय अस्पताल का स्टाफ रोगियों को बेसहारा छोड़कर भाग गए।
मदन दिलावर ने SDM को लगा दी फटकार, फिर भागे-भागे आएं कर्मचारी, जानिए क्यों?
भीषण हादसे के बाद सीएम ने जायजा लिया
इधर, एसएमएस हॉस्पिटल में हुए इस भीषण हादसे के बाद सोमवार अल सुबह 3ः00 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma), उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान शिव विधानसभा के विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने जानकारी ली। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही सरकार से एसएमएस में हुए इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
मंच पर सीएम भजनलाल की फोटो और मुन्नी बदनाम हुई.. प्रताप नगर में ये कैसा उत्सव

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



