IAS टीना डाबी का दमदार एक्शन प्लान! इस गर्मी में नहीं होगा पेयजल संकट

IAS टीना डाबी का दमदार एक्शन प्लान! इस गर्मी में नहीं होगा पेयजल संकट
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में IAS टीना डाबी ने भीषण गर्मी में निपटने के लिए दमदार एक्शन प्लान तैयार कर लिया हैं। गर्मियों के दिनों में लोगों को पेयजल संकट से परेशान न होना पड़े, इसके लिए उन्होंने जिले के अधिकारियों को फील्ड में उतार कर जमीनी हकीकत जानी। टोंक कलेक्टर ने शनिवार को अधिकारियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है और इसके तहत अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों की पेयजल समीक्षा की रिपोर्ट मांग ली। इसके चलते अधिकारियों में हड़कंप रहा। जिले के प्रशासनिक और जलदाय विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों ने फील्ड में जाकर पेयजल संकट से कैसे निपटा जाए, इसकी समीक्षा कर रिपोर्ट टोंक कलेक्टर को भिजवा दी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की वर्दी में युवकों का किडनैप! फिर आए बदमाश गिरफ्त में

IAS टीना डाबी का पेयजल संकट को लेकर यह है एक्शन प्लान

टोंक जिले में कलेक्टर का चार्ज संभालने के बाद से ही टीना डाबी लगातार एक्टिव दिखाई दे रही है। इससे पहले भी वह आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, इसके चर्चित रह चुकी है। बीते दिनों अधिकारियों को बैठक में इसके लिए सावेचत भी कर दिया था। इधर, भीषण गर्मी में पेयजल संकट अब शुरू होने लगा है। इससे कैसे निपटा जाए, इसकी टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने जिले भर के प्रशासनिक और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में शनिवार को अनुवर्ती गहन अभियान का संचालन कर पेयजल को लेकर समीक्षा करें। इसको लेकर जिले भर में अधिकारियों ने फील्ड में उतरकर पेयजल समस्या से ग्रस्त गांवों में पाइपलाइन मरम्मत, हेड पंप मरम्मत संबंधी कार्य देखे और उनके निस्तारण का कार्य करवाया।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का आना बहुत बड़ी शादी! यह क्या बोल गए मंत्री केके बिश्नोई

टोंक कलेक्टर जल जीवन मिशन योजना को लेकर भी गंभीर

इधर, जल जीवन मिशन योजना को लेकर भी कलेक्टर टीना डाबी काफी गंभीर दिखाई दी। इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना की प्रगति रिपोर्ट पर भी पूरी नजर रखने के निर्देश दिए। इसी के चलते देवली उपखंड में एसडीएम रूबी अंसार ने पनवाड़ में जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण किया। साथ ही वहां संचालित होने वाले कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा देवली शहर के फिल्टर प्लांट का भी एसडीएम ने मौका निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। यही हाल जिले के हर उपखंड क्षेत्र में रहा, जहां अधिकारियों ने पेयजल संकट को लेकर स्थिति का परीक्षण किया। साथ टोंक कलेक्टर को अपनी रिर्पोट दी हैं।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में 8 बकरियों को जहर देकर मारा! किसने की यह करतूत?

दिल्ली पुलिस की वर्दी में युवकों का किडनैप! फिर आए बदमाश गिरफ्त में

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!