नरेश मीणा आज तोडेंगे अनशन! जानिए किसने किया यह बड़ा ऐलान?

नरेश मीणा आज तोडेंगे अनशन! जानिए किसने किया यह बड़ा ऐलान?
Spread the love

जयपुर : राजस्थान के झालावाड़ जिले में बीते दिनों हुए स्कूल हादसे को लेकर नरेश मीणा का अनशन जारी है। इस बीच नरेश मीणा के समर्थकों ने राजधानी में बीती रात सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस में नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध मीणा और पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी शामिल थे, जो भी मशाल लेकर चल रहे थे। इस दौरान अनिरुद्ध ने मशाल जुलूस में मौजूद समर्थकों की उपस्थिति में बड़ा ऐलान किया। इसमें कहा कि उसके पिता शुक्रवार 3 बजे अपना अनशन तोड़ेंगे। इसके लिए उसने सभी समर्थकों का सपोर्ट मांगते हुए एसएमएस अस्पताल में अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहने की अपील की है।

यब भी पढ़े : टोंक में अब यह क्या? भाई के खून का बना प्यासा, हथियार से कान काटा

मशाल जुलूस निकालकर अनिरुद्ध ने किया बड़ा ऐलान

झालावाड़ में बीते दिनों स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी। इस पर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर नरेश मीणा ने शहीद स्मारक पर अनशन शुरु किया। उनके अनशन गत 14 दिनों से अनशन जारी है। इधर, बीती रात पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और नरेश के बेटे अनिरुद्ध मीणा की अगुवाई में सैंकड़ों समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाला, जो जयपुर के त्रिवेणी चैराहा से लेकर गुर्जर की थड़ी तक निकला। इस दौरान अनिरुद्ध ने सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उसके पिता शुक्रवार 3 बजे अपना अनशन तोड़ेंगे। इसको लेकर उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि एसएमएस हॉस्पिटल के गेट नंबर 3 पर अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की लूट को समाप्त किया बीजेपी ने, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में क्या-क्या कहा

तानाशाह सरकार ने नरेश का जीवन खतरे में डाल दिया- गुढ़ा

इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी मशाल जुलूस में समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस तानाशाह सरकार ने नरेश मीणा का जीवन खतरे में डाल दिया हैं। सरकार चाहती है कि नरेश मीना अनशन करके ही दुनिया से चला जाएं, लेकिन हम सभी लोग ऐसा नहीं होने देंगे। शुक्रवार को 3 बजे अस्पताल पहुंचकर नरेश मीणा का अनशन तुड़वाएंगे। उन्होंने सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, फूंक दी बाइक और जमकर तोड़फोड़, क्यों लोगों ने मचाया तांडव

नरेश मीणा के गिरते स्वास्थ्य को लेकर अनशन तुड़वाया जाएगा

बता दें कि स्कूल हादसे को लेकर नरेश मीणा 12 सितम्बर को शहीद स्मारक पर धरना देकर बैठे, जहां उन्होंने अनशन शुरू किया। बाद में अनशन के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ गई। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया, लेकिन इसके बावजूद नरेश मीणा का अनशन जारी है, उन्हें 14 दिन अनशन के हो गए हैं। ऐसी स्थिति में नरेश के स्वास्थ्य में ज्यादा गिरावट आ चुकी है। उनके जीवन पर संकट देखते हुए नरेश के बेटे अनिरुद्ध मीना और समर्थक नरेश के अनशन को तुडवाएंगे।

यह भी पढ़े : सेल्फी का शौकिन यह शरारती बंदर, विदेशी कपल के साथ दिए कई पोज

टोंक में अब यह क्या? भाई के खून का बना प्यासा, हथियार से कान काटा

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!