तहसीलदार की क्या औकात होती? कांग्रेसी विधायक ने आखिर अधिकारी को क्यों बताई औकात, जानिए
जयपुर : राजस्थान के दौसा विधायक डीसी बैरवा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिनों दौसा के तहसीलदार ने उनके साथ बदतमीजी की थी। इसको लेकर विधानसभा में विधायक ने मुद्दा भी उठाया। इस मामले में अब फिर से विधायक का एक बड़ा बयान सामने आया है। इसमें वह सरकार पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि एक तहसीलदार की क्या औकात होती है? जो वह विधायक के साथ बदतमीजी करें। उन्होंने कहा कि तहसीलदार को बीजेपी सरकार का संरक्षण मिला हुआ हैं। जिसके कारण ही उसने यह हिम्मत की। इधर, विधायक डीसी बैरवा के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा हादसे मेें बच गए बाल-बाल, नहीं तो हो जाती बड़ी घटना, जानिए कैसे?
तहसीलदार की क्या औकात होती है : विधायक डीसी बैरवा
विधायक बैरवा बीते दिनों अपने साथ हुई इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। उन्होंने विधानसभा में तहसीलदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई थी। एक बार फिर विधायक ने इस मामले में भजनलाल सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि एक तहसीलदार की औकात क्या होती है? जो वह विधायक के साथ बदतमीजी करें। उन्होंने कहा कि यह केवल मेरा अपमान नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी 200 विधायकों का अपमान हैं। उन्होंने कहा कि एक विधायक के साथ अधिकारी का इस तरह का बर्ताव निंदनीय है। इससे साबित होता है कि तहसीलदार को सरकार का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इसलिए उसने यह हिम्मत की हैं।
यह भी पढ़ें : मामूली वजह से स्कूली छात्रों पर चाकूबाजी का ‘कहर’, शराबी युवकों ने कर दिए कई वार, जानिए पूरी खबर
विधानसभा में तहसीलदार के खिलाफ नोटिस मंजूर
दौसा विधायक डीसी बैरवा के साथ तहसीलदार गजानंद मीणा के अभद्र व्यवहार को लेकर बीते दिनों विधानसभा में हंगामा हुआ। इस मामले को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने स्पीकर के समक्ष विशेष अधिकार हनन प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया। इस मामले में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नोटिस को मंजूर कर लिया है। साथ ही मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि अब तहसीलदार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन कमेटी को मामले की जांच सौंपी जाएगी, जहां पूरी जांच के बाद विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी कार्रवाई निर्णय लेंगेे। यदि तहसीलदार इसमें दोषी पाए गए, तो उन पर निलंबन समेत कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डेे से पहले युवक का उतार दिया भूत, युवती ने सड़क पर युवक को मारे दे दनादन थप्पड़े, देखिए Video
विधायक के साथ अभद्रता का यह पूरा मामला
बता दें कि यह मामला 2 फरवरी को सामने आया, जब जयपुर दौसा हाईवे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान विधायक मौके पर पहुंचे, जहां उनकी तहसीलदार गजानंद मीणा के साथ तीखी नोंकझोंक होे गई। इस दौरान कथित तौर पर आरोप भी लगाया गया कि तहसीलदार ने विधायक को थाने भेजने तक की धमकी दे डाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री की जमकर लगा दी ऐसी ‘क्लास’! क्या फिर नही लग पाया जवाब? जानिए

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






