युवक को बाउंसरों ने ऐसा पीटा, युवक हो गया बेहोश, देखिए Video
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में आयोजित शरद महोत्सव में बाउंसरों की गुंडई सामने आई है। यहां झूले पर दो युवकों के साथ बाउंसरों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक को इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : धौलपुर में एसीबी का धमाका, मंडी सचिव को रिश्वत के साथ दबोचा
जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर युवकों और बाउंसरों के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद बाउंसरों ने युवकों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। एक युवक मारपीट से बेहोश हो गया, लेकिन बाउंसरों ने उसे डंडों से पीटना जारी रखा। युवकों को झूले से नीचे भी पटका गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो युवकों और दो बाउंसरों को हिरासत में लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
धौलपुर शरद महोत्सव मारपीट, धौलपुर मेला ग्राउंड बाउंसर विवाद, बाउंसरों की गुंडई धौलपुर, शरद महोत्सव झूला मारपीट, धौलपुर वायरल वीडियो मारपीट, धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र घटना, बाउंसरों द्वारा युवक की पिटाई
यह भी पढ़ें : भगवान शिव को भी जेडीए ने दे दिया नोटिस, कहा सात दिन में जवाब दो नहीं तो कार्रवाई, हैरान कर देगा मामला

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






