जैसलमेर में एडवेंचर के नाम पर दर्दनाक हादसा! पैरामोटर के पंखे में कटा महिला का हाथ, वीडियो सामने आया
जैसलमेेर (जगदीश गोस्वामी): राजस्थान के जैसलमेर में एडवेंचर गतिविधियों के दौरान एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया। जिसको देखकर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, जैसलमेर में दामोदरा गांव में एडवेंचर ग्राउंड में गुजरात से आई एक महिला पर्यटक का हाथ पैरामोटर के घूमते पंखे की चपेट में आने से कट गया। इस हादसे में महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई। इससे मौके पर हडकम्प मच गया। घटनास्थल पर चीख पुकार का माहौल मच गया। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो के बाद अब पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इधर, मौके पर परिजनों ने भी घटना को लेकर जमकर रोष व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : टोंक पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की स्मैक पकड़ी, युवाओं को फंसाने की थी बड़ी तैयारी
महिला का हाथ कटा और हुई बुरी तरह घायल
जानकारी के अुसार सम से करीब 20 किलोमीटर पहले दामोदरा गांव स्थित एडवेंचर ग्राउंड पर पैरामोटर की लैंडिंग के दौरान यह दर्दनाक हादसा सामने आया। इस दौरान गुजरात से परिवार के साथ जैसलमेर घूमने आई महिला पर्यटक का हाथ पैरामोटर के घूमते पंखे की चपेट में आ गया। हादसे में महिला का हाथ कट गया और वह खून से लथपथ हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला के परिजनों ने एडवेंचर ग्राउंड पर हंगामा किया। घायल महिला को तत्काल शहर स्थित जवाहिर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, साले मोहम्मद के परिवार का दबदबा! अब किसके सिर सजेगा जिला प्रमुख का ताज?
तीन दिन पुरानी घटना, वीडियो अब आया सामने
बताया जा रहा है यह घटना तीन दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। सम थाना एसएचओ चुन्नीलाल विश्नोई के अनुसार हादसा शुक्रवार को पैरामोटर की लैंडिंग के दौरान हुआ था। अचानक महिला पैरामोटर के नजदीक पहुंच गई और उसका हाथ घूमते पंखे की चपेट में आ गया। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कानूनी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यह भी पढ़ें : चित्तौड़गढ़ में RLP की महिला CR को उठाया! वीडियो में BJP पर आरोप, अब हनुमान बेनीवाल क्या करेंगे?
पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
बता दें कि जैसलमेर विश्व पटल पर अपनी अलग ही पहचान रखने वाली स्वर्णनगरी इन दिनों देशी और विदेशी सैलानियों से गुलजार है। जैसलमेर घूमने आए एक परिवार के लिए यह खौफनाक हादसा जिंदगी भर नहीं भूले जाने वाली घटना बन गई। जिसने पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पर्यटन सीजन में जैसलमेर के एडवेंचर ग्राउंड्स पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में पैरामोटर जैसी जोखिमभरी गतिविधियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की आवाजाही पर निगरानी बेहद जरूरी है। पर्यटकों की जान से जुड़े एडवेंचर खेलों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम आखिर कितने पुख्ता हैं? और अगर नही है तो प्रशासन आखिर कब एक्शन मोड़ पर आएगा? यह सरकार और जैसलमेर प्रशासन के गंभीर चिंतन का विषय है।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
