टोंक SP को इंतजार करवाना पड़ा भारी, थानेदारी छोड़ अब रोज परेड करेंगे घाड़ SHO, जानिए पूरा मामला
टोंक : राजस्थान के टोंक में एसपी रोशन मीणा का एक्शन काफी चर्चा में हैं। दरअसल, एसपी का आदेश नहीं मानने पर घाड़ पुलिस थाने के SHO हरिराम वर्मा को अनुशासनात्मक परेड करने के निर्देश दिए हैं। अब इस आदेश को सजा के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं पुलिस विभाग में आदेश को लेकर काफी चर्चा और हलचल मच रही है। एसपी ने SHO को अग्रिम आदेश तक टोंक पुलिस लाइन में नियमित रूप से परेड में सम्मिलित होने, परेड को कमांड करने और अग्रिम आदेश तक रोज परेड के निर्देश दिए हैं। टोंक एसपी का यह आदेश अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : जहाजपुर : खजूरी चुनाव में बस बनी हार-जीत का पेंच! 100 मीटर पहले रोकी, FIR से मचा हड़कंप
एसपी को इंतजार करवाना पड़ा भारी
दरअसल, टोंक एसपी ने घाड़ पुलिस थाने के SHO को पत्रावली सहित एसपी कार्यालय में शनिवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस मामले में SHO हरिराम वर्मा ने गंभीरता नहीं दिखाई और पत्रावली लेकर लेट पहुंचे। इधर, एसपी उनके लेट पहुंचने से नाराज हो गए। उन्होंने निर्धारित समय पर SHO को उपस्थित नहीं देने और विलंब आने के चलते अनुशासनात्मक परेड के निर्देश दिए हैं। एसपी के इस आदेश को SHO हरिराम वर्मा को दिए गए सजा के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा बोले, अगला चुनाव चिन्ह गधा चाहिए, इस चुनाव चिन्ह से करेंगे ‘बड़ा खेला’, हैरान कर देगी वजह
यहां जानिए, एसपी ने क्या दिए निर्देश
एसपी ने SHO के देरी से पहुंचने पर हरिराम वर्मा को अनुशासनात्मक परेड के निर्देश दिए हैं। इसके पीछे समयबद्धता और अनुशासन का महत्व का पाठ पढ़ाने का उद्देश्य है। उन्हें नियमित रूप से परेड में सम्मिलित होना होगा। इस दौरान हरिराम वर्मा परेड को कमान भी करेंगे और अग्रिम आदेश तक परेड करेंगे और करवाएंगे, ताकि उन्हें कमांड स्पष्ट रूप से सुनाई दे और परेड के निर्देश और कमांड को तत्परता और सटीकता से अपने जीवन में उतर सके, ताकि भविष्य में उनसे इस प्रकार की कोई त्रुटि नहीं हो।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
