Rajasthan : कुछ ही पल में गाय की हुई ऐसी दर्दनाक मौत, लाइव वीडियो देखकर आंखे हो जाएगी नम
कोटा : राजस्थान के कोटा में दिल दर्द दहला देने वाला एक दर्दनाक मौत हादसा सामने आया है, जहां एक गाय पानी से भरे गड्ढे को पार कर रही थी। इस बीच बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गाय करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद गाय की मौके पर तड़प तड़प कर मौत हो गई। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों का हृदय द्रवित हो गया है और हर किसी की आंखें नम हो गई।
करंट से गाय ने छटपटा कर दम तोड़ा
कोटा के सोगरिया इलाके में यह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। इस दौरान क्षेत्र में बारिश के कारण आवासीय कॉलोनी में काफी मात्रा में सड़कों पर पानी जमा हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जब वहां से कुछ गायें निकल रही थी। इस बीच एक गाय पानी से भरे गड्ढे को पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी अंडरग्राउंड बिजली लाइन में करंट आने से गाय छटपटा कर गिर गई और उसकी कुछ ही पल में दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान उसके पीछे जो गाय आ रही थी। वह यह हादसा देखकर डर कर भाग गई।
पीड़ित गाय मलिक ने पुलिस में निजी कंपनी के खिलाफ शिकायत दी
इधर, इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है। इसको लेकर कॉलोनी के लोगों ने अंडरग्राउंड बिजली की लाइन लगाने वाली निजी कंपनी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इधर, मरने वाली गाय जोगेंद्र लश्करी की थी, उसने बताया कि पहले भी इसी तरह की घटनाओं में उसकी तीन गायों की मौत हो चुकी हैं। सोमवार को वह अपनी गाय को चराने के लिए जा रहा था। इस बीच अंडरग्राउंड बिजली की लाइन में करंट आने से उसकी गाय की मौत हो गई। इस मामले को लेकर उसने निजी बिजली कंपनी की लापरवाही को लेकर पुलिस में शिकायत दी है
For More Updates: Twitter | Facebook Latest News: लोगों को बचाने गए एसडीएम साहब! खुद फंस गए बाढ़ में, फिर यूं निकाला साहब को
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






