छबड़ा में नरेश मीणा हाथ में लट्ठ लेकर फिर निकले सड़कों पर, किसानों को DAP खाद नही मिली तो सामने आया रूप

छबड़ा में नरेश मीणा हाथ में लट्ठ लेकर फिर निकले सड़कों पर, किसानों को DAP खाद नही मिली तो सामने आया रूप
Spread the love

बारां : राजस्थान के बारे में एक बार फिर भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा गुरुवार को फिर चर्चा में आ गए। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। जिसमें समर्थक नरेश मीणा को कंधे पर उठाकर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में लट्ठ भी है। इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर कई तरह के प्रतिक्रिया सामने आ रही है। यह वीडियो उस समय का है। जब बारां जिले के छबड़ा में किसानों को खाद नहीं मिल रहा था। बाद में सूचना पर पहुंचे नरेश मीणा ने हस्तक्षेप कर खाद बटवाना शुरू किया।

बारां में प्रशासन से वार्ता करते नरेश मीणा

यह भी पढ़ें : जालोर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

नरेश मीणा ने हस्तक्षेप कर किसानों में बंटवाया खाद

नरेश के मीडिया प्रभारी राकेश बैसला में बताया कि बारां जिले के छबड़ा में कल रात से हजारों किसान खाद के लिए लाइनों में लगी हुए थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा था। किसान इससे बुरी तरह परेशान थे। इस मामले की सूचना जब नरेश मीणा के पास पहुंची, तो वह मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर खाद बटवाना शुरू किया। उसके बाद जाकर छबड़ा के किसानों को खाद मिलना शुरू हुआ। इधर, किसानों को खाद मिलते ही उनके चेहरे खिल गए, लोगों ने नरेश मीणा जिंदाबाद के नारे लगाए। समर्थक नरेश मीणा को कंधे पर उठाकर खुशी व्यक्त करते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें : CJP का इंटरवल या खेल खत्म? कानूनी शिकंजे के बीच अब CJP की राह होगी कठिन

नरेश मीणा के हाथों में लट्ठ देखकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाए

इस दौरान नरेश मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। जिसमें नरेश मीणा लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उनके हाथ में एक लट्ठ भी दिखाई दिया। इस बीच उनका एक समर्थक नरेश मीणा को कंधे पर उठाते ले जाते हुए दिख रहा है। मौके पर काफी संख्या में भीड़ भी नजर आ रही है। इधर, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स और उनके समर्थक कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अब आशुतोष रांका होंगे CJP के असली लीडर ! तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद CJP में क्या होगा? अभिजीत दीपके का बड़ा संकेत 

बीते दिनों नरेश मीणा ने किया था अनशन

बता दें कि नरेश मीणा ने बीते दिनों किसानों को डीएपी खाद की किल्लत को लेकर अनशन किया था। जिसको लेकर काफी सियासत हलचल रही। उन्होंने बारां जिले से अनशन करते हुए अपनी यात्रा निकाली, जो कोटा, बूंदी, टोंक होते हुए जयपुर के शिवदासपुरा टोल पहुंची, जहां अधिकारियों ने नरेश मीना से वार्ता की और उच्च अधिकारियों से भी संपर्क करवाया। इसके बाद सरकार के आश्वासन के पर नरेश मीणा ने अपना अनशन तोड़ा। उन्होंने डीएपी (DAP) व यूरिया खाद की भारी किल्लत, कालाबाजारी पर रोक और बिना जबरन अटैचमेंट के पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने जैसी मांगों को उठाया थी।

किसानों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी

SDM के साथ वार्ता में नरेश मीणा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों के साथ बदसलूकी और मारपीट की जा रही है, जो किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत की उपज लेकर मंडी में आता है, इसलिए किसान को सुरक्षा और सम्मान देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। नरेश ने वार्ता में बताया कि सरेआम शराब बिक्री की हो रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चितता करने, कालाबाजारी रोकने और अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई करने की मांग की।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author