जालोर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

जालोर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत
Spread the love

जालोर : राजस्थान के जालोर में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना राजस्थान रोडवेज बस और एक टेंपो के बीच में हुई। घटना रामसीन भीनमाल स्टेट हाईवे पर सामने आई। इधर, घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इधर, घटना से मृतक परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : CJP का इंटरवल या खेल खत्म? कानूनी शिकंजे के बीच अब CJP की राह होगी कठिन

भीषण दुर्घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत

जालोर के रामसीन भीनमाल स्टेट हाईवे पर भरूड़ी चौराहे पर गुरुवार सुबह यह दर्दनाक हादसा सामने आया। जिसमें दमामी समाज के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई। इसमें ललिता पत्नी रमेश कुमार (42) निवासी चूड़ा आहोर क्षेत्र, उसका बेटा कैलाश (19) वर्ष और बेटी सुमन करीब (18) वर्ष की मौत हुई। तीनों सदस्य एक टेंपो में सवार थे। इस टेंपो को उदयपुर से सिरोही की तरफ आ रही राजस्थान रोडवेज की बस में टक्कर मार दी। इस घटना में मृतक महिला ललिता का (8) वर्षीय बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें : अब आशुतोष रांका होंगे CJP के असली लीडर ! तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद CJP में क्या होगा? अभिजीत दीपके का बड़ा संकेत

घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

भीषण दुर्घटना में लोगों की चीख पुकार सुनते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल भेजा गया। इधर, रामसीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों के बयान लेकर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही मृतकों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

छबड़ा में नरेश मीणा हाथ में लट्ठ लेकर फिर निकले सड़कों पर, किसानों को DAP खाद नही मिली तो सामने आया रूप

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author