गेती और फावड़ा लेकर क्यों पहुंच गए डोटासरा और जूली, फिर हुआ जोरदार हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ

गेती और फावड़ा लेकर क्यों पहुंच गए डोटासरा और जूली, फिर हुआ जोरदार हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में विधानसभा (Rajasthan Vidhansabha) का बजट सत्र बुधवार को शुरू हुआ। इससे पहले कांग्रेस ने भजनलाल सरकार को घेरने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind singh Dotasara) की अगवाई में कांग्रेस के विधायकों का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान डोटासरा, जूली गेती, तगारी और फावड़ा लेकर पैदल मार्च निकालते हुए विधानसभा पहुंच गए। इस अनूठे प्रदर्शन को देखकर एक बार तो विधानसभा में भी हलचल मच गई। डोटासरा, जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने मनरेगा में संशोधित कानून का पूर जोर विरोध किया।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की टीम देगी विपक्ष को कड़ी टक्कर, जानिए विधायकों के साथ यह खास प्लान

विधानसभा में गेती, फावड़े लेकर पहुंचे डोटासरा और जूली

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के विधायक विधानसभा पहुंचने लगे। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली गेती, तगारी, फावड़ा हाथों में लेकर विधानसभा पहुंच गए, जहां अनूठा प्रदर्शन देखकर वहां मौजूद अन्य विधायक भी हैरान रह गए। इससे पहले सभी कांग्रेस विधायक अपने निवास से ही पैदल मार्च निकालते हुए रवाना हुए थे। इस दौरान डोटासरा, जूली के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : ट्रेलर चालक लटक गया मौत के मुंह में, फिर तीन घण्टे बाद यूं बची जान, जानिए क्या हुआ था

मनरेगा के संशोधित कानून का किया विरोध

इस दौरान डोटासरा, जूली फावड़े के साथ विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जूली ने मनरेगा के संशोधित कानून का जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का यह कानून गरीबों के खिलाफ है। इसके विरोध में कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी। इधर, बजट सत्र में भजनलाल सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने भी अपना प्लान तैयार कर लिया है। इसको लेकर जयपुर के होटल रेडिसन में आज शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता नेता प्रति पक्ष टीकाराम जूली करेंगे, जहां सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : SP ऋचा तोमर देशी अंदाज में महिलाओं के साथ जमकर थिरकी, देखकर मंत्री और कलेक्टर ने भी बजाई तालिया, हैरान कर देगा Video

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का हंगामा

इधर, बुधवार को राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र का आगाज हुआ। इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत की। इससे पहले सदन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पंवार के विमान हादसे में मारे जाने की घटना पर विधानसभा स्तब्ध रह गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने इस पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इधर, जब राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ अभिभाषण दे रहे थे। इस बीच विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सरकार की उपलब्धियां पर ना खुशी जताते हुए विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें : कोटपूतली में विवाद के बाद लाठियों से मारपीट, फिर युवक पर कर दी फायरिंग, जानिए फिर

राजस्थान में स्लीपर बस में फिर ‘भीषण अग्निकांड’, बस में सवार थे खचाखच यात्री, जानिए फिर

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author