CJP फिर राजस्थान में करेगी कुछ बड़ा, नेशनल डेलिगेशन की टीम ने बनाई रणनीति
जयपुर : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए सीजेपी लगातार एक्टिव बनी हुई है। इस बीच नेशनल प्रवक्ता आशुतोष रांका की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने गुरुवार को एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, बीते दिनों हुए सीजेपी पर जयपुर और जोधपुर में हमले हुए, जो काफी चर्चा में रहे। इन विवादों के बाद बीजेपी एक बार फिर एक्टिव होती हुई नजर आ रही है। इसको लेकर राजधानी जयपुर में गुरुवार को सीजेपी के नेशनल डेलिगेशन ने चर्चा की है। इस बैठक में सीजेपी की आगामी क्या रणनीति रहने वाली है, इस पर विचार विमर्श की गई है।
CJP’s National delegation is in Jaipur to discuss and plan regarding the concerning situation of govt schools in Rajasthan and complete collapse of law and order in the state.
Clock is ticking for this govt.@Cockroachisback @abhijeet_dipke pic.twitter.com/0WjT43rb1k
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 27, 2026
यह भी पढ़ें : 21 साल की सानिया खानम लड़ेगी चुनाव, चुनाव लड़ने के पीछे Gen Z प्रोटेस्ट को बताई बड़ी वजह
अब सीजेपी की क्या है नई रणनीति
राजस्थान में जयपुर और जोधपुर में सीजेपी को विरोध का सामना करना पड़ा है। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। इस बीच आशुतोष रांका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कुछ तस्वीरें शेयर की। यह तस्वीरे सीजेपी की बैठक की है। इसमें रांका ने बताया कि सीजेपी का नेशनल डेलिगेशन ने गुरुवार को अपनी रणनीति को लेकर चर्चा की। इस बैठक में रांका खुद भी मौजूद थे। रांका की पोस्ट के अनुसार बैठक में चर्चा का विषय राजस्थान में सरकारी स्कूलों की चिंताजनक स्थिति और राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने के सम्बंध में था। इसके साथ कयास शुरू हो गए हैं कि CJP अब कोई बड़ा करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, पुष्कर पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की
आखिर क्या होगा, सीजेपी का अगला कदम?
आशुतोष रांका की ओर से शेयर की गई नेशनल ने डेलिगेशन की बैठक की तस्वीरों से सियासत में हलचल मच गई है। इसको लेकर कयास शुरू हो गए हैं कि अब जयपुर और जोधपुर विरोध के चलते सीजेपी का अगला कदम क्या होगा? किस तरह से सीजेपी अब अपना आंदोलन चलाएगी। हालांकि इस बैठक को लेकर रांका का ने स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी आगामी रणनीति क्या रहेगी? लेकिन इन तस्वीरों से यही लग रहा है कि इन विरोधों के बाद सीजेपी अब काफी सोच समझकर अपना अगला कदम रखेंगी। हालांकि सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका का कहना है कि जब तक सरकारी स्कूलों की दुर्दशा नहीं सुधरेगी, तब तक सीजीपी रुकने वाली नहीं है।
यह भी पढ़ें : CJP आशुतोष रांका के घर पुलिस का पहरा, घर आने वालों पर निगरानी, रांका ने वीडियो शेयर कर दावा किया
जोधपुर में भी CJP पर हुआ था हमला
बता दें कि सीजेपी पर जयपुर के बाद बीते दिनों जोधपुर में भी हमला हुआ। दरअसल, वहां शिक्षा बचाओ देश बचाओ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में सीजेपी नेशनल प्रवक्ता आशुतोष रांका भी पहुंचे थे। इस बीच एबीवीपी और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इसमें एक कार्यकर्ता को आंख पर गंभीर रूप से चोट आई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस बीच जोधपुर पुलिस पर भी कई सवाल उठे थे।
21 साल की सानिया खानम लड़ेगी चुनाव, चुनाव लड़ने के पीछे Gen Z प्रोटेस्ट को बताई बड़ी वजह

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






