बाजार में जमकर चले लात घुसे, लोगों में मच गई सनसनी, जानिए मामला

बाजार में जमकर चले लात घुसे, लोगों में मच गई सनसनी, जानिए मामला
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर जिले में सरे आम लात घुसे चलाने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इस दौरान बयाना कस्बे के व्यस्ततम गांधी चौक के पास छोटा बाजार मार्ग पर उस समय सनसनी मच गई, जब मामूली बात को लेकर दो बाइक सवार युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने बीच सड़क पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान काफी देर तक दोनों युवक आपस में गुत्थमगुत्था होते रहे। बाद में लोगों ने काफी प्रयास कर दोनों को समझा बुझाकर अलग किया।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम दिया कुमारी से बच्ची ने रखी अनूठी डिमांड! सुनकर बच्ची को लगा लिया प्यार से गले

सरे आम दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात घुसे

बयाना कस्बे में दिनदहाड़े यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सार्वजनिक स्थान पर दोनों युवक कानून को ताक पर रखकर आपस में भीषण गुत्थमगुत्था हो गए। आपस में जमकर लात घुसे चलाते हुए नजर आए। घटना के दौरान बाजार में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी उन्हें छुड़ाने के बजाय तमाशबीन बना रहा। काफी देर बाद कुछ लोगों ने दोनों युवकों को समझा बुझाकर अलग किया।

यह भी पढ़ें : विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजन गायक को धमकाया! छोटू सिंह रावणा को कहा सीधा कर दूंगा

पुलिस की कानून व्यवस्था पर लोगों ने उठाए सवाल

इस दौरान बयाना के बाजार जैसे संवेदनशील और भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से लोगों में काफी चर्चा हो रही है। वहीं लोगों ने स्थानीय पुलिस की गश्त और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि सुरक्षा के दावों के बावजूद मुख्य बाजारों में पुलिस की मौजूदगी न के बराबर दिखाई देती है, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन बाजार में झगड़ा होने की घटनाएं होती रहती है। इधर, वायरल वीडियो के आधार पर घटना की चर्चा पूरे कस्बे में है।

यह भी पढ़ें : विमंदित महिला से की बेरहमी से मारपीट, भरतपुर में लोग देखते रहे घटना को

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजन गायक को धमकाया! छोटू सिंह रावणा को कहा सीधा कर दूंगा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author