युवक का शव खेत में 5 फिट गढ़ा मिला! राज खुला तो लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, जानिए

युवक का शव खेत में 5 फिट गढ़ा मिला! राज खुला तो लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, जानिए
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में एक सनसनी फैल देने वाली घटना सामने आई, जहां बयाना क्षेत्र के नगला सुल्तान गांव में 10 दिनो से लापता 25 युवक का शव एक खेत में दबा हुआ मिला। इस दौरान पुलिस ने जब खेत की खुदाई करवाई, तो शव देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। प्राथमिक जांच के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खेत में 5 फीट की गहराई में गढ़ा हुआ मिला युवक का शव

पुलिस के अनुसार भूपेंद्र राजपूत (25) करीब 10 दिनों से लापता था। इसको लेकर पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच जांच के बाद पुलिस को एक खेत में युवक का शव होने के इनपुट मिले। इसके बाद पुलिस ने खेत की खुदाई कराई, तो युवक का शव गांव के ही एक व्यक्ति के घर के पीछे स्थित खेत में दबा हुआ मिला। इस दौरान युवक का शव करीब 5 फीट गहराई में गाड़ा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने खुदाई करवाकर युवक का शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही भरतपुर एसपी दिगंत आनंद, एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत, सीओ देवेंद्र जाखड़ और सदर थाना एसएचओ शैलेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और एमओवी टीमों को भी बुलाया गया। युवक का शव को बयाना के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान बुधवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला

पुलिस के अनुसार मृतक भूपेंद्र 13 मार्च से लापता था, जिसकी उसके पिता मानसिंह राजपूत ने 15 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान संदिग्धों से पूछताछ और मोबाइल सीडीआर के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग या अवैध संबंधों के चलते हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author