वसुंधरा राजे की सुरक्षा वाली ‘पुरानी स्क्रिप्ट’ हर बार क्यों हो जाती है सक्रिय? समझिए पीछे की सियासी गणित
✍🏻 मनीष बागड़ी
जयपुर : राजस्थान में मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज ने सियासी गलियारों में जमकर हलचल पैदा कर दी। पंचायत राज चुनाव में बीजेपी की हार के बाद अचानक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर कयास शुरू हो गए। जिसमें उनके सिविल लाइंस स्थित बंगले में सुरक्षा बढ़ाई जाने के दावे किए गए, लेकिन इस दावे की जांच के बाद यह महज अफवाह निकली। अब सवाल उठता है कि जब भी राजस्थान में कोई इस तरह का चुनाव परिणाम आता है, तो एक पैटर्न फिर से दिखाई पड़ता है, जहां इसी तरह की अफवाहें जन्म लेती है। इसको लेकर राजनीतिक पंडितों के कई तरह के कयास हैं।
यह भी पढ़ें : जयपुर में कॉस्टेबल ने गंदे गंदे इशारे किए, वीडियो में लड़की के दावे ने मचाया बवाल, जानिए पूरा मामला
आखिर क्यों शुरू हो जाता है यह पैटर्न?
बता दें कि राजस्थान में जब भी किसी प्रकार का सियासी संकट देखने को मिलता है, तो इस तरह के अफवाहों का एक तंत्र सक्रिय हो जाता हैं। जिसमें सोशल मीडिया पर राजे की सुरक्षा बढ़ाने की पुरानी स्क्रिप्ट वायरल होने लगती है। इससे पहले भी तीन बार इसी तरह वसुंधरा राजे की सुरक्षा को लेकर स्क्रिप्ट वायरल हुई है। इनमें पहला मौका दिसंबर 2023 का है, जब विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चयन होना था, तब भी उनके बंगले पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद अफवाह उड़ी। ठीक इसी तरह जून 2024 में लोकसभा चुनाव में 11 सीट हारने के बाद फिर से वसुंधरा राजे की सक्रियता के मैसेज और उनके बंगले पर सुरक्षा बढ़ाने के मैसेज वायरल हुए। अब फिर पंचायत राज चुनाव में बीजेपी की हार के बाद फिर से यह मैसेज सक्रिय हो गए।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की पार्टी में फूट! हिंडोली में तीन CR के कांग्रेस पाले में जाने की आशंका, नरेश बोले, ऐसा हुआ तो धरना देंगे
आखिर क्या है इसके पीछे कारण
वसुंधरा राजे को लेकर तीन बार वायरल हुई पुरानी स्क्रिप्ट को लेकर मंगलवार को प्रदेश के सियासी हलकों में जमकर हलचल रही। इस बीच राजनीतिक विशेषज्ञ लोगों का कयास है कि इस तरह के अफवाह तंत्र के पीछे तीन कारण हो सकते हैं। इनमें पहला प्रेशर पॉलिटिक्स, दूसरा विपक्ष की रणनीति और तीसरा मनोविज्ञान को जोड़कर देखा जा रहा है। जानकार लोगों का मानना है कि इन तीनों कारण की वजह से बार-बार यह अफवाह सक्रिय होती है। बता दें कि पिछले दिनों अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल को अनुभवहीन बताकर राजे की जमकर तारीफ की थी, उन्होंने कहा वसुंधरा राजे ने प्रदेश में दबंगता से शासन किया था।
मीडिया ने भी इस बात को बताया अफवाह
प्रदेश में पंचायत राज चुनाव के बाद मंगलवार को अचानक सोशल मीडिया पर एक मैसेज सक्रिय हुआ। जिसमें दावा किया गया कि वसुंधरा राजे के सिविल लाइन स्थित बंगले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली तलब किया है। यह मैसेज सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि हर जगह यही मैसेज दिखाई देने लगा। इस दावे के बाद मीडिया में भी इस मैसेज को अफवाह बताया गया। इस संबंध में जब पड़ताल की गई तो पार्टी के नेताओं ने भी से अफवाह कर दिया।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
