शिक्षा मंत्री तो सबसे डफर मंत्री है, डोटासरा का दावा अब तो 20 सीटें भी नहीं आएंगी बीजेपी के

शिक्षा मंत्री तो सबसे डफर मंत्री है, डोटासरा का दावा अब तो 20 सीटें भी नहीं आएंगी बीजेपी के
Spread the love

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। इस दौरान कांग्रेस शिक्षा मंत्री मदन दिलवार पर जमकर निशाना साध रही है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिलावर को एक बार फिर जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि यह पूरे 5 साल तक मंत्री बने रहे। इन्होंने प्रदेश की शिक्षा का पूरा भट्टा बिठा दिया है। इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने यह भी दावा किया कि अगली बार इनके 20 सीटें भी नहीं आएंगी। यहां तक उन्होंने शिक्षा मंत्री को अब तक सबसे डफर मंत्री बताया है। डोटासरा के इस दावे के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली को राजस्थान से उखाड़ फैकेंगे! विधानसभा में सरकार के मंत्री ने क्यों दे दी यह धमकी? जानिए

20 सीटें भी अगली बार नहीं आएगी चुनाव में, डोटासरा का दावा

विधानसभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को लेकर लगातार सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस शुरू से ही दिलावर पर अटैक करने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। इस बीच गोविंद सिंह डोटासरा ने दिलावर को प्रदेश का सबसे डफर और नाकाम शिक्षा मंत्री बताया। जिसने पूरी तरह शिक्षा का भट्ठा बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि हम तो यही चाहते हैं कि यह 5 साल तक मंत्री बने। डोटासरा ने दावा करते हुए कहा कि अगर अगली बार इनके 20 सीटें भी आ जाए तो मेरा नाम बदल देना। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग देश में केरोसिन छिड़क कर लोगों को धर्म के नाम पर लड़ा रहे हैं। लोगों में नफरत की आग फैलाने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : एसीबी ने धौलपुर में कर लिया बड़ी मछली का शिकार! 50 हजार रुपए में बिगाड़ा अपना ईमान, जानिए कैसे

यदि गलत हुआ तो माफी मांगूंगा

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा सेे टोंक के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के कंबल विवाद के मुद्दे को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री ने दावा किया कि वह वीडियो एआई जेनरेटेड है। इस पर डोटासरा ने कहा कि उस वीडियो को एफएसएल में भिजवाईए। उसकी जांच करवाइए। अगर वह एआई का निकला, तो मैं विधानसभा में खड़ा होकर सबके सामने माफी मांगूंगा और यदि यह गलत निकला तो गृह राज्य मंत्री को माफी मांगना होगा। साथ ही पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : पुलिस थाने में ‘अय्याशी का खेल’, वीडियो वायरल हुआ तो, अब चली गई वर्दी, जानिए मामला

शिक्षा मंत्री का दिमाग दिवालियापन घोषित हो चुका है

इधर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री का दिमाग अब दिवालियापन घोषित हो चुका हैं। प्रदेश में बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं। इस समय ऐसा होना चाहिए कि एग्जाम में बच्चों को बेहतर माहौल मिले। बच्चे से अच्छे से एग्जाम दे सके। इसकी जगह अनावश्यक कार्यों का दबाव स्कूलों पर डाल रहे हैं। उन्होंने निशान साधते हुए कहा कि विलायती बंबलों को लेकर वह कुछ राजनीतिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो उनके दिमाग का दिवालिया पन साबित करती है।

यह भी पढ़ें : एग्जाम देने आएं छात्र का स्कूल से अपहरण, फिर की ऐसी दरिंदगी आपका दिल कांप जाएगा, देखिए लाइव Video

तो क्या उनकी आरती उतारे…, कम्बल विवाद पर सुखबीर सिंह जौनपुरिया के पक्ष में यह क्या बोल गए बीजेपी विधायक? जानिए

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!