कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, जो अब बनी टोंक की नई कलेक्टर, जानिए पूरी प्रोफाइल

कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, जो अब बनी टोंक की नई कलेक्टर, जानिए पूरी प्रोफाइल
Spread the love

जयपुर/टोंक : राजस्थान की बहुचर्चित आईएएस टीना डाबी अब टोंक की नई जिला कलेक्टर होगी, उन्हें आईएएस कल्पना अग्रवाल की जगह लगाया है। इसको लेकर बीती देर रात राज्य सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जिसमें 25 कलेक्टर भी शामिल है। अपने नवाचार के कारण काफी चर्चा में रहने वाली टीना डाबी अब टोंक में अपने काम का जलवा दिखाएगी और लोगों को लाभान्वित करेगी। टीना डाबी इससे पहले बाड़मेर की कलेक्टर थी, जहां भी उन्होंने कई नवाचार किए। इनमें उनको नवो बाड़मेर अभियान काफी सुर्खियों में रहा। इस रिपोर्ट में जानिए आईएएस टीना डाबी के बारे मेें..

यह भी पढ़ें : सीएम और डिप्टी सीएम में मजाकिया बहस! फिर सीएम बोले, ऐसे नहीं चलेगा…

जानिए कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, क्या है उनकी प्रोफाइल

आईएएस टीना डाबी राजस्थान की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारियों में जानी जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग हैं। टीना डाबी ने यूपीएससी 2015 में ऑल इंडिया टॉप किया। उनका जन्म 9 अक्टूबर 1993 में मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम काॅलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। टीना शुरू से पढ़ाई में टाॅपर रही। इंडिया में पहली रैंक हासिल करने के बाद टीना डाबी युवाओं की प्रेरणा का स्रोत बन गई। इसके बाद उन्हें राजस्थान कैडर में नियुक्त किया गया। इस बीच टीना डाबी बाड़मेर एसडीएम, श्रीगंगानगर में जिला परिषद के सीईओ, जयपुर में वित्त विभाग संयुक्त सचिव समेत कई पदों पर रह चुकी है। आईएएस टीना डाबी अपने काम करने की स्टाइल के कारण सदैव सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं।

यह भी पढ़ें : पिस्टल लेकर पैसे वसूूलने पहुंचा व्यापारी, फिर ग्रामीणों ने पीट पीटकर कर दिया बुरा हाल

जैसलमेर और बाड़मेर कलेक्टर रहते हुए रही काफी चर्चा में

आईएएस टीना डाबी सबसे ज्यादा जैसलमेर और बाड़मेर में कलेक्टर रहने के दौरान काफी चर्चा में आई। जैसलमेर में उनका नारी शक्ति अभियान काफी लोकप्रिय रहा। उन्होंने जैसलमेर कलेक्टर रहते हुए मई 2023 के दौरान पाकिस्तान से आए विस्थापित हिंदुओं के पुनर्वास के लिए बड़ा कदम उठाया। इसके लिए उन्होंने 40 बीघा सरकारी जमीन आवंटित कर उन्हें पुर्नविस्थापित किया। यह निर्णय उनके लिए काफी चर्चा में रहा। इसी तरह बाड़मेर में नवो बाड़मेर के नाम से उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाया, जो प्रदेश के लिए रोल मॉडल रहा। इस दौरान इस टीना डाबी ने खुद घूम घूम कर सफाई अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में लोकतंत्र का मर्डर! टीकाराम जूली का बड़ा हमला

सीकर में पुलिसकर्मी को जमकर पीटा युवकों ने, कार सवार युवकों का बवाल

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!