राजस्थान में इस जगह सोने का अथाह भंडार! जानिए अब यहां धरती उगलेगी सोना
जयपुर/बांसवाड़ा : राजस्थान में एक बार फिर सोने का अथाह भंडार मिला है। यह खजाना फिर से आदिवासी क्षेत्र बांसवाड़ा में मिला है। इसके चलते राजस्थान का दक्षिणांचल बांसवाड़ा जिला अब सोने का गढ़ बन चुका है। बांसवाड़ा की धरती पर घाटोल में तीसरी सोने की खान के ब्लॉक होने की पुष्टि हुई है। जल्द ही माईनिंग लाइसेंस मिलने के बाद यहां खनन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी बांसवाड़ा के घाटोल में जगपुरिया और भूकिया में सोने की खान की पुष्टि हुई है।
घाटोल के कांकरिया में भी मिला तीसरा स्वर्ण भंडार
बता दें कि बांसवाड़ा जिले की धरती अब लगातार सोना उगल रही है। बांसवाड़ा के घाटोल में जगपुरा और भकिया में पहले ही सोने की खान के ब्लाॅक है। हाल ही में सर्वे के बाद अब तीसरी सोने की खान की भी पुष्टि हुई हैं। यह पुष्टि घाटोल के कांकरिया में हुई है, जहां करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में स्वर्ण अयस्क होने के संकेत मिले हैं। इसको लेकर अब जल्द ही नए सिरे से टेंडर जारी कर खनन किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि सोने के खनन के साथ और भी कई महत्वपूर्ण खनिज निकलते है।
बांसवाड़ा में सोने की खानें होगी लोगों के वरदान साबित
राजस्थान के दक्षिणांचल बांसवाड़ा जिले में तीन सोने की खान की ब्लॉक होने की पुष्टि के बाद यहां तस्वीर बदलने वाली है। यह इलाका अब जल्द विकसित होगा। यह खानें आदिवासी क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। स्वर्ण खनन परियोजना के चलते स्थानीय युवाओं और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्वर्ण खनन के लिए कई कंपनियां यहां आएगी, जिसके कारण उनमें काम करने के लिए आदिवासी क्षेत्र के लोगों को तैयार किया जाएगा। यही नहीं इससे सरकारी खजाने में भी वृद्धि होगी। बता दें कि देश में कर्नाटक को आंध्र प्रदेश स्वर्ण भंडार सामने आया हैंै। इन दोनों राज्यों के बाद अब राजस्थान तीसरा राज्य बन गया है।
For More Updates: Twitter | Facebook | Instagram
Latest News: पूर्व मंत्री के समधी ने कर डाली 30 करोड़ की टैक्स चोरी, अब होगी गिरफ्तारी!
