जैसलमेर में फिर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियों ने मोबाइल खंगाला तो मिले खतरनाक मंसूबे, जानिए

जैसलमेर में फिर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियों ने मोबाइल खंगाला तो मिले खतरनाक मंसूबे, जानिए
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने हैरान करने वाला खुलासा किया, जहां संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर एक संदिग्ध युवक को डिटेन किया है। युवक के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्राथमिक जांच में संदिग्ध युवक के मोबाइल नंबर कई ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े हैं। जिनका काम देश विरोधी व सांप्रदायिक दंगों को भड़काने का है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसी चौकन्ना होकर संदिग्ध युवक से पड़ताल करने जुट गई है। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने यह कार्रवाई यूपी पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर की।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने अचानक बुलाई सर्वदलीय बैठक! प्रदेश में ईंधन की स्थिति का यह खोला पूरा राज

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त संदिग्ध युवक आया गिरफ्त में

ईरान अमेरिका के चल रहे युद्ध के चलते भारत की सुरक्षा एजेंसियां और सीमा सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है। ऐसी स्थिति में भारत पाकिस्तान सीमा पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस बीच जैसलमेर के नहरी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध युवक राजू राम को डिटन किया है, जो नाचना थाना क्षेत्र के बहला से पकड़ा गया है। युवक राजूराम बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र का रहने वाला है, जो यहां खेती का कार्य करता था। सुरक्षा एजेसियों ने जब राजूराम को डिटेन किया, तो उसके मोबाइल की पड़ताल से हैरान रह गई। मोबाइल से कई आपत्तिजनक तथ्य प्राप्त हुए है। इसे यूपी पुलिस की ओर से सुरक्षा एजेंसियों को राजूराम के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाएं जाने के इनपुट मिले थे। इसी के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने नजर रखते हुए उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा दुनिया की सबसे पवित्र जाति वाल्मिकी समाज! जानिए क्यों कहा ऐसा?

देश विरोधी ग्रुपों से युवक का आया कनेक्शन सामने

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पकड़े गए संदिग्ध युवक से प्रारंभिक पड़ताल में हैरान कर देने वाली बात सामने आई है, इसमें उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसके नंबर कई ऐसे सोशल मीडिया ग्रुप से कनेक्ट पाए गए। जो देश विरोधी और सांप्रदायिक दंगों को भड़काने का काम करते हैं। ऐसे में जब यह जानकारी सुरक्षा एजेंसी को लगी, तो वह और भी चौकन्नी हो गई। बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में पुलिस को एक संदिग्ध ग्रुप के बारे में जानकारी लगी। इसमें पुलिस ने कुछ युवकों का पकड़ा है। उन्हीं से मिले इनपुट के आधार पर इसमें कुछ युवक राजस्थान के भी बताए गए। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय हो गई, जहां जैसलमेर में संदिग्ध युवक राजू राम को दबोचने में कामयाबी मिली है। इधर, युवक से पूछताछ के लिए सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू हो गया है, जहां बड़े खुुलासी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने दिखाया गुस्सा, अब छात्रा की हो रही है आलोचना, जानिए क्यों

अशोक गहलोत ने दी बड़ी चेतावनी, अब सीएम भजनलाल को होगा नुकसान, जानिए क्या

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!